उत्तराखंड में सख्त भू-कानून को मिली हरी झंडी, धामी सरकार ने पूरी की जनता की मांग

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करते हुए सख्त भू-कानून को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस अहम प्रस्ताव को स्वीकृति दी गई।

नया कानून राज्य के प्राकृतिक संसाधनों, सांस्कृतिक विरासत और नागरिकों के अधिकारों की सुरक्षा को सुनिश्चित करेगा। साथ ही, यह प्रदेश की मूल पहचान को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उनकी सरकार जनता के हितों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और राज्य की संस्कृति व अस्मिता की रक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाएगी।

यह भी पढ़ें -   शिक्षा निदेशालय विवाद से उत्तराखंड की बोर्ड परीक्षाओं पर संकट, शिक्षकों ने दी बहिष्कार की चेतावनी

सरकार के इस निर्णय से यह साफ हो गया है कि प्रदेश की भौगोलिक और सामाजिक संरचना को सुरक्षित रखने के लिए ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। नया भू-कानून स्थानीय नागरिकों के हितों को प्राथमिकता देगा और राज्य के मूल स्वरूप को बनाए रखने की दिशा में एक बड़ा कदम साबित होगा।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440