धामी का बड़ा बयान: हर 6 महीने चुनाव से ठप हो जाता है विकास, ‘‘एक देश, एक चुनाव’’ ही समाधान!

खबर शेयर करें

समाचार सच, मसूरी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मसूरी रोड स्थित एक होटल में “एक देश, एक चुनाव” विषय पर आयोजित संयुक्त संसदीय समिति संवाद कार्यक्रम में जोरदार तरीके से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि बार-बार चुनाव होने से देश की प्रशासनिक मशीनरी और विकास कार्यों पर भारी असर पड़ता है -और इसका सीधा खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ता है।

धामी ने बताया कि बीते तीन वर्षों में अलग-अलग चुनावों की वजह से राज्य की प्रशासनिक मशीनरी 175 दिनों तक फैसले लेने से वंचित रही। उन्होंने कहा, “एक साथ चुनाव कराए जाएं तो खर्च में 30-35 प्रतिशत की भारी बचत होगी, जिसका इस्तेमाल स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क और महिला सशक्तिकरण जैसे जरूरी क्षेत्रों में हो सकता है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पहाड़ी राज्यों में बार-बार चुनाव कराना एक बड़ी चुनौती है-कभी बारिश, कभी चारधाम यात्रा, कभी बोर्ड परीक्षाएं, इन सब के चलते न सिर्फ प्रशासनिक दबाव बढ़ता है बल्कि जनता की भागीदारी भी घटती है।

धामी ने दो टूक कहा कि, एक देश, एक चुनाव सिर्फ एक विचार नहीं, विकास की रफ्तार बढ़ाने का जरिया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440