धनतेरस 2024: धनतेरस का पर्व कब है, जाने पूजा और खरीददारी का शुभ महूर्त

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। हिंदू धर्म की मान्यता अनुसार दीपावली का पर्व 5 दिनों का होता है और इसका प्रारंभ धनतेरस से होकर भाई दूज पर समापन होता है। पहले दिन धनतेरस, दूसरे दिन नरक चतुर्दशी, तीसरे दिन दीपावली, चौथे दिन गोवर्धन पूजा और अंत में पांचवें दिन भाई दूज का पर्व मनाते हैं। कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी के दिन धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है।

29 अक्टूबर 2024 मंगलवार को है धनतेरस
पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 06.31 से रात्रि 08.13 बजे तक रहेगा।
खरीदारी का शुभ मुहूर्त दिन में 11.42 से 12.27 तक रहेगा।

कब है धनतेरस का पर्व
इस बार 29 अक्टूबर, दिन मंगलवार को धनतेरस का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन भगवान धनवंतरी, कुबेर देवता और यम देव की पूजा करते हैं। इसी दिन मृत्यु के देवता यमराज के निमित्त घर के बाहर दीया जलाया जाता है, जिसे यम दीपम कहा जाता है। इस वर्ष 2024 में दीपावली पर्व 31 अक्टूबर, गुरुवार के दिन मनाया जाएगा।

त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ- 29 अक्टूबर 2024, मंगलवार को सुबह 10 बजकर 31 मिनट से।
त्रयोदशी तिथि समाप्त- 30 अक्टूबर 2024 दिन बुधवार को अपराह्न 01 बजकर 15 मिनट पर।

धनतेरस पूजा का शुभ मुहूर्त- शाम को 06 बजकर 31 मिनट से रात्रि 08 बजकर 13 मिनट तक रहेगा।

यह भी पढ़ें -   २३ फरवरी २०२६ सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

पूजा का अभिजीत मुहूर्त- दिन में 11 बजकर 42 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट तक।
पूजा का गोधूलि मुहूर्त – शाम को 05 बजकर 38 मिनट से शाम को 06 बजकर 04 मिनट तक।
पूजा का रात्रिकाल का चौघड़िया मुहूर्त – रात्रि 07 बजकर 15 मिनट से 08 बजकर 51 मिनट तक।

खरीदारी के शुभ मुहूर्त-
पहला मुहूर्त – खरीदारी का त्रिपुष्कर योग – इस दिन यह योग सुबह 06 बजकर 31 से सुबह 10 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। इस योग में खरीदी गई वस्तुओं में तीन गुना बढ़ोतरी होगी।

दूसरा मुहूर्त – अभिजीत मुहूर्त दिन में 11 बजकर 42 मिनट से दोपहर 12 बजकर 27 मिनट के बीच करें खरीदारी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440