अधिकारियोें की खान है धारचूला व मुनस्यारी की माटी

खबर शेयर करें

तमाम पदों को सुशोभित कर चुके हैं यहां के लाल

समाचार सच, हल्द्वानी (धीरज भट्ट)। उत्तराखण्ड में धारचूला व मुनस्यारी की माटी को प्रशासनिक अधिकारियों की माटी कहें तो अतिश्योक्ति नहीं होगी। इसके अलावा यहां से चिकित्सा, पुलिस, बैंक, अर्धसैनिकों बलों से लेकर तमाम पदों पर यहां के वाशिन्दों का दबदबा है। वर्तमान में नैनीताल में डीएम धीराज गर्ब्याल से लेकर यहां के मण्डलायुक्त अरविन्द हयांकी भी यहीं के वासी हैं।
ज्ञात हो कि अविभाजित उत्तर प्रदेश से लेकर वर्तमान उत्तराखण्ड तक में नजर दौड़ायें तो अधिकतर प्रशासनिक अधिकारियों मेें यहां के लोग छाये हैं। डा. रधुनन्दन सिंह टोलिया, नृपसिंह नपलच्याल जहां यूपी से लेकर उत्तराखण्ड में तमाम पदों पर रहे चुके हैं। वहीं वर्तमान में साफ स्वच्छ व तेज तर्रार माने जाने वाले संजय गुंज्याल भी यहां के ही निवासी हैं। वहीं पूर्व में पुलिस अधिकारी रह चुके मोहन सिंह बांग्याल, गणेश मर्तोलिया भी यहीं का प्रतिनिधित्व करते हैं। इधर वर्तमान में विमला गंुंज्याल भी उच्च पुलिस अधिकारी पद पर हैं। इधर तमाम एडीएम, एसडीएम, चिकित्साधिकारी, न्यायिक अधिकारी, बैंक अधिकारी पदों पर भी यहां के लोगों का खासा दबदबा है। वहीं तमाम केन्द्रीय अर्धसैनिक बलों में भी यहां के वाशिन्दे अपना लोहा मनवा चुके हैं।
वहीं देश के जाने-माने नेत्र चिकित्सक जीवन सिंह तितियाल राजेन्द्र प्रसाद नेत्र विज्ञान केन्द्र एम्स नई दिल्ली में कार्यरत हैं। वहीं उनके छोटे भाई गोविन्द सिंह तितियाल हल्द्वानी के एसटीएच में नेत्र रोग के विभागाध्यक्ष हैं। वहीं हल्द्वानी में डा. मयंक सिंह पांगती भी इसी क्षेत्र की मेधा हैं।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल जिले को मिली नई सीएमओ, डॉ. रश्मि पंत संभालेंगी स्वास्थ्य विभाग की कमान

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440