धर्म जागरण समन्वय विभाग ने 101 दिए जलाकर मनाया जश्न, किया 11 किलो मिष्ठान का वितरण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। धर्मजागरण समन्वय विभाग आरएसएस के पूर्व कुमाऊँ संयोजक रविन्द्र बाली के नेतृत्व में धोबी घाट चौराहा राजपुरा मे श्रीरामजी के चित्र पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने 101 दिए जलाये और आतिशबाजी कर श्रीराम मंदिर के भूमि पूजन का जश्न मनाते हुए 11 किलो मिष्ठान का वितरण भी किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दर्जा राज्यमंत्री प्रकाश हरबोला और आरएसएस के जिला प्रचारक विकास ने संयुक्त रूप से भूमि पूजन के लिये सभी देशवासियों को बधाई दी। उनका कहना था कि लगभग 500 साल बाद यह दिन आया है, इस दिन को हर भारतवासियों को हर्षाेल्लास के साथ मनाना चाहिए।
कार्यक्रम में हितेश शर्मा, अशोक पांडे, हिमांशु अरोरा भुवन जोशी सूरज श्रीवास्तव, राधेश्याम रावत, पूरन आर्य, पवन साहू, रामजी लाल गुप्ता, मनोज अग्रवाल, ध्रुव कश्यप, बिहारी रघुवंशी, राजू खत्री, पंकज, नरेश गुप्ता, धीरेंद्र साहू आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   जंक फूड से दूरी, पौष्टिक आहार जरूरी… कमलुवागांजा में महिलाओं और बच्चों को बताए सेहतमंद जीवन के मंत्र
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440