समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस के उपाध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप ने हर की पैड़ी पर स्थित पवित्र गंगा हो स्कैप चौनल घोषित किए जाने के सन 2016 के आदेश को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा निरस्त किए जाने के फैसले का पुरजोर स्वागत किया है। धीरेंद्र प्रताप ने कहा है कि स्वयं इस आशय की घोषणा करने वाले कांग्रेस के शीर्ष नेता व पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी अपने इस फैसले को वापस लिए जाने की पहले की वकालत कर चुके थे। उन्होंने कहा पवित्र गंगा सदियों से हिंदुओं को प्रेरणा देती रही है। भारत राष्ट्र की मां गंगा के बिना कल्पना भी नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री के इस फैसले से कुछ वर्षों पहले हुई भूल में सुधार कर दिया गया है। क्योंकि गंगा एस्केप चौनल घोषित किए जाने से दुनिया भर के हिंदुओं के दिनों को चोट पहुंची थी और वे पवित्र गंगा को मात्र एक धारा कहे जाने से भारी दुख और कुंठा महसूस कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यदि श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत यह फैसला ना भी लेते तो कांग्रेस सरकार जब भी आती तो वह भी इसी फैसले के हक में अपना निर्णय लेती। धीरेंद्र प्रताप ने सरकार के इस कदम को देर आयद दुरुस्त आयद की संज्ञा दी। उन्होंने हर की पैड़ी में अब कम से कम 4 फुट पानी छोड़े जाने की वकालत की है और कहा कि अभी जो हालत बनी हुई है उसमें सामान्य कद के व्यक्ति तो क्या छोटे बच्चों के लिए भी गंगा स्नान करना एक स्वप्न बना हुआ है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस कदम के साथ-साथ नदी के आसपास प्रशिक्षित तैराकों का एक दल भी हर वक्त तैनात किया जाना चाहिए जिससे कि किसी भी प्रकार की दुर्घटनाओं से लोगों को बचाया जा सके। उन्होंने मुख्यमंत्री के पवित्र गंगा को पुराना स्थान और सम्मान लौटाने पर लिए गए इस फैसले पर भाजपा सरकार को बधाई दी है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












