डायबिटीज, पाचन, किडनी, एनीमिया, आंखों के लिए है फायदेमंद!

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। धनिया के फायदे जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान, डायबिटीज, पाचन, किडनी, एनीमिया, आंखों के लिए है फायदेमंद! धनिया पाचन शक्ति बढ़ाने, कोलेस्ट्रॉल लेवल मेंटेन करने, डाइबिटीज, किडनी के साथ कई रोगों में असरदार हो सकता है। इसमें प्रोटीन, वसा, फाइबर, कार्बाेहाइड्रेट, मिनरल होते हैं जो इसको पावरफुट बनाते हैं। यहां जानें इसके कमाल के फायदों के बारे में।
ब्लड शुगर कंट्रोल करने में धनिया है फायदेमंद
जिस धनिए को आप सब्जी के साथ फ्री में पाते हैं. क्या आप जानते हैं इसके स्वास्थ्य लाभों के बारे में। आप खाना पकाने के बाद गार्निश करने के लिए करते हैं उसके ऊपर धनियां के पत्ते डालते हैं। सर्दियों में हर किसी की रसोई में पकने वाले व्यंजन में हरा धनिया डाला जाता है। यह खाने स्वादिष्ट तो बनाता ही है साथ ही इसकी खूशबू से खाना और भी टेस्टी लगता है। धनिये का सिर्फ स्वाद ही बेहतरीन नहीं होता बल्कि ये एक औषधीय पौधा भी है जो कई गुणों से युक्त है। इसके सेवन से कई रोगों से छुटकारा मिल सकता है। धनिया पाचन शक्ति बढ़ाने, कोलेस्ट्रॉल लेवल मेंटेन करने, डाइबिटीज, किडनी के साथ कई रोगों में असरदार हो सकता है।
इसमें प्रोटीन, वसा, फाइबर, कार्बाेहाइड्रेट, मिनरल होते हैं जो इसको पावरफुट बनाते हैं। इसके अलावा हरे धनिया में कैल्शियम, फास्फोरस, आयरन, कैरोटीन, थियामीन, पोटोशियम और विटामिन सी भी पाया जाता हैं। यहां हम धनिया के कुछ गजब के फायदों के बारे में बता रहे हैं जिन्हें जानकर आप भी हैरान हो सकते हैं!
धनिया के ये 6 फायदे हैं कमाल

  1. डायबिटीज में फायदेमंद
    हरा धनिया को ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करने के लिए रामबाण माना जाता है. डाइबिटीज रोगियों के लिए हरा धनिया किसी जड़ी-बूटी से कम नहीं है! इसके नियमित सेवन से ब्लड में इंसुलिन की मात्रा को कंट्रोल किया जा सकता है.
    वजन घटाने, ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने, एसिडिटी, सर्दी-खांसी, आंखों की रोशनी के लिए कमाल हैं ये चीजें! जानें किस बीमारी क्या खाएं, धनिया ब्लड शुगर लिए है लाभदायक
  2. किडनी रोगों में असरदार
    कई शोधों में सामने आया है कि धनिया आपकी किडनी के लिए फायदेमंद होता है। धनिया में कई ऐसे तत्व होते हैं जो किड़नी के स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।
  3. पाचन शक्ति बढ़ाने में
    हरा धनिया न सिर्फ पेट की समस्याओं को दूर करने में फायदा देता है बल्कि यह आपकी पाचन शक्ति को बढ़ाने में भी लाभकारी हो सकता है। पेट की समस्याओं जैसे पेट में दर्द होने पर आधा गिलास पानी में दो चम्मच धनिया डालकर पीने से पेट दर्द से राहत मिल सकती है।
  4. कोलेस्ट्रॉल को करता है कम
    हरा धनिया न सिर्फ खाने को महक देता है बल्कि यह आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करने में फायदेमंद हो सकता है। हरे धनिये में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं। इसके लिए कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित व्यक्ति को धनिया के बीजों को उबालकर इसके पानी को पीना फायदेमंद हो सकता है। धनिया कोलेस्ट्रॉल कम करने में भी फायदेमंद हो सकता है।
  5. एनीमिया से दिलाए राहत
    धनिया आपके शरीर में खून को बढ़ाने में तो फायदेमंद होता ही है साथ ही यह आयरन से भरपूर होता है। इसलिए यह एनीमिया को दूर करने में फायदेमंद हो सकता है। साथ ही एंटी ऑक्सीडेंट, मिनरल, विटामिन ए और सी से भरपूर होने के कारण धनिया कैंसर से भी बचाव करता है।
  6. आंखों की रोशनी बढ़ाएं
    हरे धनिये में विटामिन ए भरपूर मात्रा में होता है जो आंखों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। रोजाना हरे धनिये का सेवन करने से आंखों की रोशनी बढाने में मदद मिल सकती है।
Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440