यहां मंडी में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन मुश्किल

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। निरंजनपुर मंडी में भीड़ बढ़ने के साथ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन मुश्किल होता जा रहा है। कई दुकानों पर सैनिटाइजर भी उपलब्ध नहीं हैं।
बुधवार को मंडी में कई जगह यह अव्यवस्था देखने को मिली। निरंजनपुर मंडी के गेट पर लोगों की जांच के लिए थर्मल स्कैनर के साथ कर्मचारी तैनात किए गए हैं। यहां सैनिटाइजर मशीन भी है। लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के साथ एंट्री दी जा रही है। लेकिन मंडी परिसर में घुसने के बाद सोशल डिस्टेंसिंग की व्यवस्था नहीं बन पा रही है। ज्यादातर लोग जल्दी सामान लेकर निकलने के चक्कर में नियम का उल्लंघन कर रह हैं। वहीं, शुरूआत में सभी दुकानों में सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई थी, लेकिन अब ज्यादातर दुकानों यह गायब हैं।
मंडी समिति के अध्यक्ष राजेश शर्मा का कहना हैं की भीड़ को नियंत्रित रखने के लिए हमने घंटेवार पास की व्यवस्था की है। उसके अलावा एक-एक दिन छोड़कर लोगों को एंट्री दी जा रही है। वाहनों के लिए ऑड ईवन व्यवस्था भी लागू की गई है। लोगों को बार-बार सोशल डिस्टेंसिंग के लिए जागरूक किया जा रहा है। उसके बावजूद कुछ जगह भीड़ जुटने की शिकायत मिली है। अधिकारियों को इसकी व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   गांधी-शास्त्री जयंती पर पाथफाइंडर स्कूल में गूंजा ‘One Tree, One Life’ का संदेश, ग्लोबल साइकिलिस्ट सोमेन देबनाथ ने बच्चों को दिखाई नई राह
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440