डिम्पल यादव की जीत स्व0 मुलायम सिंह यादव द्वारा किए विकास कार्यों की है: मतीन सिद्दीकी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। समाजवादी पार्टी के उत्तराखण्ड प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में समाजवादी पार्टी प्रत्याशी श्रीमती डिम्पल यादव की ऐतिहासिक जीत पर खुशी जताई है। कहा है कि इस जीत के साथ लोकसभा चुनाव में सपा की भारी जीत भी तय हो गई है।
इस खुशी में सपा उत्तराखण्ड प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीक़ी के कार्यालय पर सपा कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर एक दूसरे को मुबारक बाद दी। सपा प्रभारी अब्दुल मतीन सिद्दीक़ी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र की जनता ने मुलायम सिंह यादव के विकास कार्यों पर मोहर लगाते हुए सपा प्रत्याशी डिम्पल यादव को ऐतिहासिक जीत दिला कर भाजपा के मनसूबों पर पानी फेरने के साथ साथ भाजपा सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। श्री सिद्दीक़ी ने कहा की उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड नगर निकाय चुनाव में समाजवादी पार्टी का परचम लहराएगा और 2024 लोकसभा चुनाव में केन्द्र में बिना समाजवादी पार्टी के समर्थन के कोई सरकार नहीं बनेगी साथ ही श्री सिद्दीक़ी ने सभी कार्यकर्ताओं से सपा की नीतियों एवं भाजपा की जनविरोधी नीतियों को घर घर तक पहुँचाने के साथ साथ समाजवादी पार्टी में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का आह्वान किया सपा के इस बधाई कार्यक्रम में मुख्य रूप से जावेद सिद्दीक़ी, संजय कुमार, अलीम अंसारी उमैर मतीन, मारूफ़ अंसारी, इस्लाम मिकरानी, विक्की ख़ान, सईद अख््तर, रेहान क़ुरैशी, अनस सिद्दीक़ी, आफ़ताब हुसैन, राजकुमार, मेराज ख़ान, सरताज अहमद सहित तमाम कार्यकर्ता मोजूद थे।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज: बारिश और ओलावृष्टि से ठंड लौटी, किसानों की बढ़ी चिंता

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440