पुलिस महानिदेशक ने दिलाई गणतंत्र दिवस संकल्प की शपथ

खबर शेयर करें

हमारा कर्तव्य है संविधान की रक्षा करना : अशोक कुमार

समाचार सच, देहरादून। आज गणतंत्र दिवस-2021 के अवसर पर पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में अशोक कुमार पुलिस महानिदेशक उत्तराखण्ड द्वारा ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस संकल्प की शपथ दिलाई।

इसके उपरान्त उन्होंने गणतंत्र दिवस 2021 के अवसर पर पुलिस कर्मियों को उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह, सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह प्रदान कर सभी पदक विजेताओं को बधाई दी। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारा कर्तव्य है संविधान की रक्षा करना। हमारे देश की एकता और अखण्डता को बनाए रखना हमारी मुख्य भूमिका है। हमने सभी चुनौतियों का डटकर सामाना किया है। पुलिस समाज के लिए बनी है। हमारा संविधान प्रत्येक नागरिक को बहुत से अधिकार देता है और उन अधिकारों की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। पीड़ितों, महिलाओं, गरीब व कमजोर वर्ग के लोगों के अधिकरों की रक्षा कर उन्हें सुरक्षा और न्याय दिलाना भी हमारा कर्तव्य है। इसका पालन करने के लिए पुलिसकर्मियों की जवाबदेही पहले भी तय की गयी है और आगे भी तय की जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने पुलिसकर्मियों समस्याओं व परेशानियों के निरकारण एवं कल्याण हेतु मुख्यालय स्तर पर लगातार किये जा रहे प्रयासों पर भी चर्चा करते हुए सिस्टम में पूर्ण तरीके से पारदर्शिता लाने की बात कही। उन्होंने समस्त पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों से अपने कार्यों के प्रति ईमानदार एवं पारदर्शी रहते हुए कर्तव्यपालन में अडिग रहने हेतु प्रेरित किया।

इस अवसर पर अभिनव कुमार अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन, अमित सिन्हा पुलिस महानिरीक्षक पी/एम, वी मुरूगेशन पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था, एपी अंशुमान पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना एवं सुरक्षा, पूरन सिंह रावत पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण सहित समस्त अधिकारी/ कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती जया बलोनी अपर पुलिस अधीक्षक/ पुलिस महानिदेशक के सहायक द्वारा किया गया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में बड़ा प्रशासनिक 'ऑपरेशन', शासन ने एक साथ बदले 5 प्राचार्य और निदेशक, हल्द्वानी-अल्मोड़ा समेत कई संस्थानों में नई जिम्मेदारियां
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440