पुलिस महानिदेशक ने सादगीपूर्ण तरीके से किया बेटी का विवाह
समाचार सच, देहरादून। अपने सरल व्यवहार के लिए जाने जाते रहे राज्य के पुलिस महानिदेशक अनिल कुमार रतूड़ी और उनकी पत्नी उत्तराखंड शासन में अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने एक बार फिर सादगी की मिसाल पेश की। आजकल जब संपन्न लोग बेटे-बेटियों के विवाह में शानो-शौकत की नुमाइश करने से नहीं चूकते, लेकिन रतूड़ी दंपती ने बेहद सादगीपूर्ण तरीके से बेटी का विवाह कर लोगों को संदेश दिया है। डीजीपी अनिल रतूड़ी ने बताया कि बेटी अपर्णा का विवाह फरवरी में ही तय हो गया था। विवाह की तारीख 15 जून तय हुई। उस वक्त किसी को पता नहीं था कि कोरोना के चलते लॉकडाउन हो जाएगा और शादी-समारोह आदि की तस्वीर बदल जाएगी। ऐसे में तमाम रिश्तेदार और परिवार के लोगों का भी आ पाना मुश्किल हो गया। ऐसे में कोर्ट मैरिज के जरिये शादी का निर्णय लिया गया। अत्यंत सूक्ष्म तरीके से विवाह संपन्न हुआ। दिलचस्प बात यह कि इस अवसर पर कोई समारोह भी आयोजित नहीं किया गया और न ही किसी तरह की फिजूलखर्ची की गई। केवल परिवार के सदस्य ही इस मौके पर मौजूद रहे। अधिकारियों से लेकर कोई राजनेता भी इस अवसर पर आमंत्रित नहीं था। इसलिए पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों को भी जानकारी नहीं हो पाई। इसका पता लोगों को तब चला जब कि पूर्व मुख्यमंत्री और काग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने डीजीपी और एसीएस की बेटी अपर्णा और दामाद अपूर्व की फेसबुक पर फोटो शेयर कर उन्हें विवाह की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
पूर्व मुख्यमंत्री और काग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत ने फेसबुक पर श्रीमती राधा रतूड़ी एवं अनिल रतूड़ी को उनकी पुत्री आयु. अपर्णा का विवाह, चि. अपूर्व के साथ 18 जून को संपन्न होने पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा की मैं और मेरा परिवार वर-वधु को हार्दिक शुभकामनाएं देते हैं व उनके सुखी, मंगलमय जीवन की कामना करते हैं।

https://www.edumount.org/



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


