आफत की बारिश : अल्मोड़ा-कपकोट में गयी पांच की जान

खबर शेयर करें

समाचार सच, अल्मोड़ा (रिपोर्ट: दीप पाण्डे)। उत्तराखण्ड में रविवार की दिन से लगातार हो रही बारिश ने कहर बरपा रखा है। जिससे पांच लोग की जिन्दगी छीन ली है। लोगों में बढ़ती बारिश के कहर से भय व्याप्त है। नदी-नाले अपने पूरे उफान पर है। जिसके कारण लोगों की जिन्दगी थम गयी है। क्या मैदान क्या पहाड़ दोनों ही स्थानों पर भारी बारिश ने लोगों का जीवन दूभर कर दिया है।

भिकियासैंण तहसील के रापड़ गांव में पहाड़ी से मलबा गिरने से मकान ध्वस्त हो गया। जिसके मलवे में दबकर तीन लोगों की जान चली गयी। जिसमें आनंद सिंह नेगी की 55 वर्षीया पत्नी उषा ने भागकर जान बचाई। जबकि आनंद सिंह नेगी व उनके बड़े भाई गोवर्धन सिंह की लड़की के दो बच्चे तन्नू पुत्र मदन सिंह 12 वर्ष व किरन पुत्री मदन सिंह उम्र 16 वर्ष के दो किशोर मलबे में दब गए। वह कुछ समय से नाना आनंद सिंह के यहां रह रहे थे। घटना के बाद एसडीआरएफ, पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जबकि कुछ लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई। वहीं कपकोट के भनार गांव के गिरीश चन्द्र सिंह पुत्र गोविन्द सिंह उम्र 37 वर्ष पर पहाड़ी से गिर रहे पत्थरों की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी। वही नगर अल्मोड़ा के हीरा डूंगरी के पास एक मकान की दीवार गिरने से अरुमा सिंह पुत्री त्रिलोक सिंह की मौत हो गयी।
जिलाधिकारी वंदना सिंह ने बताया कि चार लोगों की मौत हो गई है। राहत व बचाव कार्य जारी है। सड़कें सुचारु करने का कार्य जारी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका: पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, राजनीतिक गलियारों में शोक
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440