नव संकल्प क्रियान्वयन कार्यशाला में कांग्रेस को मजबूत करने को लेकर हुई चर्चा

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। कांग्रेस की एक दिवसीय नव संकल्प क्रियान्वयन कार्यशाला स्वराज आश्रम हल्द्वानी में सम्पन्न हुई। कार्यशाला में कांग्रेस के 135वर्ष के गौरवशाली इतिहास, आजादी आंदोलन,व आजादी के बाद विगत 70 सालों में कांग्रेस के योगदान पर चर्चा कर नये संकल्प के साथ कांग्रेस को मजबूत करने पर चर्चा की गयी। साथ ही कार्यशाला में हरित क्रांति, बैंकों के राष्ट्रीयकरण, ग़रीबी हटाओ, सहित महत्वपूर्ण निर्णयों पर कांग्रेस के योगदान पर चर्चा हुई।

Ad Ad

बैठक में विधायक सुमित हृदयेश ने स्वतंत्रता आंदोलन में कांग्रेस के योगदान, पूर्व विधायक रणजीत रावत ने आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से लेकर मनमोहन सिंह के देश को दिये योगदान व महत्वपूर्ण निर्णयों से मजबूत राष्ट्र के निर्माण पर चर्चा करते कहा कि आज भारत में भाजपा कार्यकाल में धार्मिक उन्माद फैलाकर मात्र सत्ता सुख भाजपा ले रही है।
जिला अध्यक्ष सतीश नैनवाल ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के समय 1989 से 2002तक लम्बे समय तक संघर्ष कर 2002 में उत्तराखंड में सरकार बनायी। तब कार्यकर्ता कभी मायूस नहीं हुआ। इसी तरह आगे कांग्रेस कार्यकर्ता संघर्ष कर पुनः वापसी करेंगे। जनहित के मुद्दों पर सरकार को घेरने का काम संगठन करेगा।
पूर्व सांसद महेंद्र पाल ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की अपील की है। कार्यशाला में सभी कार्यकर्ताओं ने कहा कि बूथ व ब्लाक स्तर व स्थानीय जनता की राय के विपरीत टिकट बंटवारे के कारण कांग्रेस को उत्तराखंड में जनता ने सत्ता से दूर कर दिया। 2022मे जनता कांग्रेस को सत्तासीन करना चाहती थी। लेकिन गलत टिकट वितरण के कारण कांग्रेस मात्र 19 पर आ गयी।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड में पंचायत चुनावों पर हाईकोर्ट की रोक! आरक्षण रोटेशन को लेकर सरकार को झटका

कार्यशाला में जसपुर विधायक आदेश चौहान, एडवोकेट हरीश कुमार सिंह, महानगर अध्यक्ष राहुल छिमवाल, पूर्व मंत्री हरीश दुर्गापाल, हेमंत बगड़वाल, हाजी सुहैल सिद्दिकी, तारा सिंह नेगी, महेश शर्मा, किशोरी लाल, खष्टी बिष्ट, हरेंद्र बोरा, महामंत्री उमेश कबड़वाल, दीप पाठक, केदार पलड़िया, नीमा भट्ट, हरीश मेहता, नगर पालिका अध्यक्ष रामनगर हाजी अकरम, नगर पालिका अध्यक्ष लालकुआं लालचन्द्र सिंह, रामबाबू मिश्रा, गुरदीप सिंह, कैलाश दुम्का, भोला भट्ट, संदीप भसौडा, मनोज श्रीवास्तव,संजय उप्रेती, गजेन्द्र गौनिया, वरूण भाकुनी, गोविन्द बिष्ट, अवध बिहारी शर्मा, जगमोहन चिलवाल, कोटाबाग अध्यक्ष दिनेश बधानी, भानू पलड़िया, महेश काण्डपाल, जया कर्नाटक, पुष्पा संभल, भगवती जोशी, चम्पा चिलवाल, निर्मला जोशी, लता पाण्डेय, विमला सांगुड़ी,कमला तिवारी, गोविंद बगड़वाल, प्रदेश सचिवप्रकाश पाण्डेय, प्रदीप बिष्ट, भगवान धामी, ताहिर हुसैन, ब्लाक अध्यक्ष संजय बिष्ट, राजू सुयाल, राजेन्द्र बिष्ट, हेम पाण्डेय, बहादुर सिंह बिष्ट, एस सी प्रकोष्ठ अध्यक्ष इन्दर पाल आर्या थे। कार्यक्रम के अंत कांग्रेस कार्यालय के पूर्व सचिव मोहन सनवाल की पत्नी श्रीमती पूनम सनवाल के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया गया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440