समाचार सच, हल्द्वानी। भाईयों में हुआ विवाद देख बहन जब बचाने आई तो उसके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।
जानकारी के अनुसार नईबस्ती आस्थाना मस्जिद निवासी फैजान व सलमान पुत्र मुर्सलीम के बीच बीती शाम किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ने एक-दूसरे को मारने के लिए चाकू निकाल लिये। यह देख उनकी बहन बीच बचाव को आई तो उसके साथ भी मारपीट कर दी गई। इसकी सूचना डायल 112 के माध्यम से पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची बनभूलपुरा थाना पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। जिन्हें कार्रवाई के बाद जेल के लिए रवाना कर दिया गया है।
ADVERTISEMENTS


सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



