समाचार सच, हल्द्वानी। लॉकडाउन के दौरान कोरोना बीमारी को भगाने के लिए गोरापड़ाव क्षेत्र में बीडीसी सदस्य गोपाल सिंह अधिकारी ने मुहिम चलायी है। जहां पहले दौर में उन्होंने क्षेत्र में सेनेटाइजेशन किया वहीं दूसरे दौर में मास्क बांटे। अब वहीं तीसरे दौर में किट बांटकर लोगों को कोरोना वायरस से दूर रहने को जागरूक कर रहे हैं।
गौरतलब है कि बीडीसी मेम्बर गोपाल सिंह अधिकारी ने लॉकडाउन लगने के बाद क्षेत्र को सेनेटाइजेशन किया। वहीं लोगों का मास्क का भी वितरण किया।
इधर उन्होंने सामाजिक कार्यकर्ताओं के सहयोग से लोगों को एक हजार से अधिक किटों का वितरण किया। किट में सेनेटाइजर, मॉस्क व डिटाल साबुन था। उन्होंने बताया कि इस दौरान लोगों की संक्रमण से बचाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। वहीं आगे भी उन्होंने कोरोना को हराने के लिए सहयोग का वायदा किया।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


