हल्द्वानी में श्रीमद् भागवत कथा यज्ञ में भगवान की माखन लीला की दिव्य कथा, श्रद्धालुओं को धर्म और भक्ति के मार्ग पर चलने का आह्वान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां छड़ायल सुयाल में डॉ0 नवीन चन्द्र जोशी के आवास में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में आज छठे दिन कथा वाचक आचार्य डॉ0 मनोज पाण्डेय ने भगवान श्री कृष्ण की माखन लीला, चीर हरण और गोवर्धन लीला की दिव्य कथा का श्रवण कराया। कथा में भगवान श्री कृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए पाण्डेय जी ने श्रद्धालुओं को धर्म और भक्ति के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग, 17 जुलाई 2026: श्रीविनायक चतुर्थी व्रत आज, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का राशिफल

यजमान श्रीमती नन्दी जोशी, गोविन्द बल्लभ जोशी, शेखर चन्द्र जोशी, डॉ. नवीन चन्द्र जोशी, हेम चन्द्र जोशी, और सतीश चन्द्र जोशी ने मिलकर पूजन किया। इस अवसर पर भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया गया। इस धार्मिक आयोजन ने स्थानीय निवासियों को भक्ति, धर्म और समाज सेवा की दिशा में प्रेरित किया और समाज के विभिन्न वर्गों को एकजुट करने का कार्य किया।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में बारिश का रौद्र रूप! 20 सड़कें बंद, चीन सीमा का संपर्क टूटा… रातभर दहशत में जागते रहे परिवार

कथा श्रवण के दौरान क्षेत्रीय और राजनीतिक हस्तियों की भी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में पूर्व शिक्षा मंत्री अरविन्द पाण्डेय, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा हेमन्त द्विवेदी, राज्यमंत्री सुरेश भट्ट, जिला अध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, पूर्व राज्यमंत्री प्रकाश हरबोला, प्रान्तीय उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष नवीन चन्द्र वर्मा, सुरेश तिवारी, डॉ. कुलदीप पंत सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440