समाचार सच, धर्म डेस्क। शुक्रवार का दिन भगवान श्रीगणेश की आराधना के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है। आज आषाढ़ शुक्ल चतुर्थी के अवसर पर श्रीविनायक चतुर्थी व्रत रखा जाएगा। मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से गणपति बप्पा की पूजा करने से सभी विघ्न दूर होते हैं और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त और सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल।
📅 आज का पंचांग – 17 जुलाई 2026, शुक्रवार
दिन: शुक्रवार
विक्रम संवत: 2083
शक संवत: 1948
अयन: दक्षिणायन
ऋतु: वर्षा
सूर्य राशि: कर्क
सौर मास: कर्क (2 गते)
चंद्र मास: आषाढ़
पक्ष: शुक्ल पक्ष
तिथि: तृतीया प्रातः 6:28 बजे तक, इसके बाद चतुर्थी तिथि
नक्षत्र: मघा
सूर्योदय: प्रातः 5:29 बजे
सूर्यास्त: सायं 7:10 बजे
राहुकाल: प्रातः 10:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक
अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 12:00 बजे से 12:48 बजे तक
🌺 आज का पर्व
श्रीविनायक चतुर्थी व्रत
🔮 आज का राशिफल
♈ मेष
आज धनार्जन के नए अवसर प्राप्त होंगे। पारिवारिक जीवन में खुशियां रहेंगी और लंबे समय से रुका हुआ कोई कार्य पूरा हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अचानक यात्रा के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें।
♉ वृषभ
रोजगार के क्षेत्र में कुछ संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन व्यापार में रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। संतान पक्ष से राहत मिलेगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा तथा राजनीति से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
♊ मिथुन
मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और व्यापार में लाभ के साथ नए कार्यों की योजना बन सकती है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी तथा संतान संबंधी चिंता दूर होगी।
♋ कर्क
रुके हुए कार्य पूरे होंगे। परिवार में प्रसन्नता का वातावरण रहेगा और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। राजनीति में सक्रियता बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा। मानसिक तनाव कम होगा, हालांकि संतान को लेकर चिंता बनी रह सकती है।
♌ सिंह
आज विशेष लाभ मिलने के संकेत हैं। नौकरी में पदोन्नति या बदलाव संभव है। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी और मित्रों का सहयोग मिलेगा। अधिकारियों से विवाद की स्थिति बन सकती है, इसलिए वाणी पर संयम रखें।
♍ कन्या
रुका हुआ धन मिलने के योग हैं। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। रोजगार में बदलाव संभव है। अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। नौकरी को लेकर चिंता बनी रह सकती है। व्यर्थ का मानसिक तनाव न लें।
♎ तुला
परिस्थितियों के कारण मानसिक तनाव बढ़ सकता है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में खुशियां रहेंगी। राजनीति के क्षेत्र में उतार-चढ़ाव संभव है।
♏ वृश्चिक
आज संकल्पित कार्य पूरे होने के योग हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और खर्च भी अधिक हो सकता है। अचानक यात्रा संभव है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। संतान संबंधी चिंता समाप्त होगी।
♐ धनु
परिवार में खुशियां रहेंगी और कोई विशेष लाभ मिलने की संभावना है। राजनीति के क्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। रुका हुआ कार्य पूरा होगा। मांगलिक कार्यों की योजना बन सकती है। मित्रों का भरपूर सहयोग मिलेगा।
♑ मकर
मानसिक तनाव बना रह सकता है, लेकिन संतान संबंधी चिंता दूर होगी। किसी विशेष लाभ के योग हैं। राजनीति में उतार-चढ़ाव संभव है। लेन-देन में सावधानी रखें तथा अधिकारियों से विवाद से बचें।
♒ कुम्भ
रुके हुए कार्य पूरे होंगे। परिवार में खुशियां रहेंगी। संतान से जुड़ा शुभ समाचार मिल सकता है। राजनीति में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धार्मिक कार्यों पर खर्च होगा और मानसिक तनाव कम होगा।
♓ मीन
अचानक यात्रा के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट आ सकती है, इसलिए सावधानी रखें। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। संतान संबंधी चिंता दूर होगी। रोजगार के क्षेत्र में पद-प्रतिष्ठा बढ़ेगी तथा स्थान परिवर्तन के भी योग बन सकते हैं।
🌼 आज का संदेश
“श्रीविनायक चतुर्थी के पावन अवसर पर भगवान श्रीगणेश की आराधना करें। प्रथम पूज्य विघ्नहर्ता गणपति की कृपा से जीवन के सभी संकट दूर हों और सुख, समृद्धि एवं सफलता का मार्ग प्रशस्त हो।”
प्रस्तुतिः
डॉ. नवीन चन्द्र जोशी
प्राचार्य, श्री महादेव गिरी संस्कृत महाविद्यालय, हल्द्वानी।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440



