दर्दनाक हादसे के बाद बदला राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा… पहले शोक संतप्त परिवार से मिलेंगे, फिर छात्रों को करेंगे संबोधित

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड दौरे पर आ रहे कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का शुक्रवार का कार्यक्रम अंतिम समय में बदल दिया गया है। कार्यक्रम स्थल पर गुरुवार को हुई दुखद घटना के बाद कांग्रेस ने उनके पूरे दौरे का नया शेड्यूल जारी किया है। अब राहुल गांधी सीधे कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के बजाय सबसे पहले हादसे में जान गंवाने वाले वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमर मेहता के घर जाकर उनके परिजनों से मुलाकात करेंगे और शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।

जानकारी के अनुसार राहुल गांधी दोपहर करीब 1रू30 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से वे दिवंगत नेता के आवास जाएंगे। इसके बाद पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और फिर शाम 5 बजे ष्छात्रों की गूंजष् कार्यक्रम में शामिल होकर छात्रों को संबोधित करेंगे।

यह बदलाव उस दर्दनाक हादसे के बाद किया गया है, जिसमें गुरुवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर रहे वरिष्ठ कांग्रेस नेता अमर मेहता की लोहे का पिलर गिरने से मौत हो गई थी। इस घटना से कांग्रेस संगठन में शोक की लहर है और पूरे कार्यक्रम का स्वरूप भी बदल गया है।

यह भी पढ़ें -   बड़ी खबरः नैनीताल जिले में 31 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद, Orange Alert के चलते लिया फैसला

राहुल गांधी अपने संबोधन में युवाओं और छात्रों से जुड़े मुद्दों, विशेष रूप से पेपर लीक, बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था पर सरकार को घेरने की तैयारी में हैं। कार्यक्रम से पहले उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा—”जब System की नीयत में है Paper Leak, तो छात्रों का Future होगा ही Weak!”
गौरतलब है कि उत्तराखंड में राहुल गांधी का यह लंबे समय बाद बड़ा सार्वजनिक कार्यक्रम है। शुरुआत में कार्यक्रम को लेकर स्थल चयन और अनुमति को लेकर भी विवाद हुआ था। परेड ग्राउंड में अनुमति नहीं मिलने के बाद आयोजन स्थल को बदलकर बन्नू स्कूल मैदान किया गया था। अब हादसे के बाद कार्यक्रम का समय और प्राथमिकताएं दोनों बदल गई हैं।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440