रुद्रप्रयाग की खाई बनी काल! कुछ ही पलों में मौत की गहराई में समाया डंपर, दो परिवारों की बुझ गई जिंदगी

खबर शेयर करें

फाटा-बड़ासू मार्ग पर दर्दनाक हादसा, रातभर चला रेस्क्यू ऑपरेशन; खाई से निकाले गए दो शव, हादसे की वजह की जांच शुरू

समाचार सच, रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के पहाड़ी रास्ते एक बार फिर जानलेवा साबित हुए हैं। रुद्रप्रयाग जिले के फाटादृबड़ासू मोटर मार्ग पर गुरुवार शाम ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ जिसने दो परिवारों की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। तरसाली के समीप एक डंपर अचानक अनियंत्रित होकर सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भीषण था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार दोनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस और 108 एम्बुलेंस की टीमें तत्काल मौके पर पहुंचीं। दुर्गम और अंधेरे इलाके में राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू टीम ने खाई में फंसे दोनों शवों को बाहर निकालकर पुलिस के सुपुर्द किया।

मृतकों की पहचान 45 वर्षीय संजय राणा और मोहन के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल: शारदीय नवरात्रि का पांचवां दिन आज, मां स्कंदमाता की पूजा से मिलता है सुख-समृद्धि का आशीर्वाद

जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार, रात करीब 8रू43 बजे वाहन संख्या न्ज्ञ13ब्।0826 के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही सभी आपदा राहत एजेंसियों को तत्काल सक्रिय किया गया।

यह भी पढ़ें -   अंकिता भंडारी हत्याकांड: न्याय की मांग को लेकर दिल्ली में आधी रात तक प्रदर्शन, सुबह 4 बजे माता-पिता हिरासत में; पिता ने दी देशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सभी एजेंसियों ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया। पुलिस आवश्यक वैधानिक कार्रवाई कर रही है, जबकि दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440