पुरानी पेंशन के समर्थन में आये दिवाकर भट्ट

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। राज्य में चल रहे पुरानी पेंशन बहाली के आंदोलन के लिए उत्तराखंड क्रांति दल के अध्यक्ष दिवाकर भट्ट ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को अपना समर्थन दिया है। राजधानी दून मे पत्रकारों से वार्ता करते हुये दिवाकर भट्ट ने कहा कि एक ओर वर्षो तक सेवा करने वालो की पेंशन बन्द की गई है, वहीं दूसरी और मात्र 5 साल ले लिए चुने जाने वाले सांसदो, विधायको की पेंशन में उत्तरोत्तर वृद्धि की जा रही है। यह एक असमान व्यवस्था है, जिसका उत्तराखंड क्रांति दल विरोध करता है। प्रदेश में संयुक्त मोर्चा के द्वारा चलाये जा रहे आंदोलन को हर सम्भव सहयोग व समर्थन के लिए उत्तराखंड क्रांति दल आश्वस्त करता है। श्री भट्ट ने कहा कि संयुक्त मोर्चा पुरानी पेंशन बहाली के लिए लगातार प्रयास कर रहा है और अब पुरानी पेंशन कर्मचारियों का एक अहम मुद्दा बन चुका है। नई पेंशन योजना में सेवानिवृत्त होने के बाद प्राप्त धनराशि गुज़ारे लायक भी नही है। सेवाकाल में मृत्यु होने पर मिलने वाली परिवारिक पेंशन भी अत्यंत अल्प है। पुरानी पेंशन योजना में प्राप्त जीपीएफ की सुविधा से कर्मचारी को ऋण लेने की छूट थी, जो कि नई पेंशन योजना में कहीं नही है। दिवाकर भट्ट ने कहा कि चुनकर देश की संसद में पहुंचने वाले नेता भी कर्मचारियों की पुरानी पेंशन की बात करने में न जाने इतना क्यों हिचक रहे हैं। जबकि भविष्य के लिहाज से प्रत्येक सरकारी कर्मचारी इस योजना में स्वय को ठगा महसूस कर रहा है, जिसके कारण कर्मचारियों में अत्यंत रोष का माहौल है। बुढापे के सहारे के लिए कर्मचारी सड़को पर हैं। उत्तराखंड का ग्राम्य जीवन आज भी पुरानी पेंशन पर निर्भर है। श्री भट्ट ने कहा कि उत्तराखंड क्रांति दल उत्तराखंड राज्य विषम भौगोलिक परिस्थितियों के मद्देनजर कर्मचारियों के वेतन तय होने की मांग करता है।

यह भी पढ़ें -   04 मई 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440