डीएम गर्ब्याल ने दिये अधिकारियों को निर्देशित, समय से किया जाये मलिन बस्तियों का सर्वे कर सीमांकन का कार्य

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जनपद के नगर निकाय क्षेत्र में अवस्थित मलिन बस्तियों के विनियमितीकरण/पुनर्वासन एवं पुनर्व्यवस्थापन के सम्बन्ध में कैम्प कार्यालय में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने समस्त नगर निकाय के अधिकारियों को निर्देशित किया कि समय से मलिन बस्तियों का सर्वे कर सीमांकन का कार्य किया जाय। मलिन बस्तियों को तीन श्रेणियों में वर्गीकृत किया जाना है। श्रेणी एक मे ऐसी बस्ती वर्गीकृत की जाएगी जिसमें आवास निवास योग्य हो तथा भू स्वामित्व अधिकार निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रदान किया जा सकना यथा संभावित सम्भव हो। श्रेणी दो में भूगर्भीय/भौगोलिक व पर्यावरणीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र में अवस्थित अधिवासों के ऐसे भूभागों को वर्गीकृत किया जा सकेगा जिनमे कतिपय सुरक्षात्मक उपायों द्वारा निवास योग्य बनाया जा सकना सम्भव हो तथा उनपर भू स्वामित्व अधिकार यथाविधि प्रदान किया जाना सम्भव हो। श्रेणी तीन में ऐसी भूमि पर अवस्थित अधिवासों को वर्गीकृत किया जा सकेगा जहाँ भू स्वामित्व अधिकार प्रदान किया जाना विधिक/व्यावहारिक, मानव निवास, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से उपयुक्त न हो।

यह भी पढ़ें -   रोजी-रोटी कमाने निकले दीपक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पांच ऑपरेशन के लिए चाहिए लाखों रुपये; मां ने समाज से लगाई मदद की गुहार

बैठक में मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि नगर निगम हल्द्वानी में अतिथि तक 22 मलिन बस्ती, कालाढुंगी में 07, रामनगर में 08, नैनीताल में 15 मलिन बस्तियों को चिन्हित किया गया है। इस अवसर पर सीडीओ डॉ संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, उपजिलाधिकारी गौरव चटवाल, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग, 15 जुलाई 2026: आज बदल सकती है किस्मत! जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का सटीक राशिफल
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440