बॉब की मंगल पड़ाव शाखा का नवीन मंडी में न करें विलय

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। मंगल पड़ाव स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा का नवीन मंडी में विलय न करने की मांग को लेकर भीम फोर्स कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कोर्ट में प्रदर्शन कर विरोध जताया। साथ ही इसे लेकर एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को प्रेषित किया गया।

सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे गये ज्ञापन में कहा गया है कि मंगल पड़ाव स्थित इस बैंक शाखा से लगभग 25000 की जनसंख्या जुड़ी हुई है। वर्तमान में इस बैंक में लगभग 7000 खाते भी हैं। जिसके चलते बैंक का कारोबार भी अच्छा है। लेकिन इस शाखा को नवीन मंडी स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में विलय करने का प्रयास किया जा रहा है। जिससे खाताधारकों व स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। कहा गया है कि नवीन मंडी स्थित शाखा मंडी परिसर के अंदर है। जिसमें आम लोगों व महिलाओं को आने जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वर्तमान में कोरोना संकट के कारण लोगों का व्यवसाय चौपट हो गया है। ऐसे में सरकार की नीति के अनुसार लोगों को पूरा व्यवसाय को सुचारू करने व अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए बैंकों की सहायता की सहायता की बहुत आवश्यकता है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से उक्त बैंक शाखा का दूसरी शाखा में विलय न करने की मांग की है। ज्ञापन देने व विरोध जताने वालों में सिराज अहमद, मेहताब हुसैन वारसी, मनीष गौतम, आफताब आलम अंसारी, नफ़ीस अहमद खान मुख्यरूप से मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   पेपर लीक विवाद पर 10 मिनट की हाई वोल्टेज बैठक बेनतीजा, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अब भी अड़ी रहीं दोनों पक्ष
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440