क्या आप अपने तौलिये को साफ तरीके से धाते है? अगर हां तो आइए कैसे रखें बैक्टीरिया फ्री, ये टिप्स कर सकते हैं आपकी मदद

खबर शेयर करें

समाचार सच, जानकारी डेस्क। हाथ धोने के बाद या नहाने के बाद अक्सर तौलिए का इस्तेमाल किया जाता है। तौलिया केवल पानी ही नहीं सोखता बल्कि शरीर की डेड स्किन को भी अच्छे से निकाल देता है। अगर तौलिए को अच्छे से धोया ना जाए तो इसमें बैक्टीरिया और फंगस पनपने लगती है। यह पीला पड़कर बदबू भी करने लगता है। यह स्किन इंफेक्शन का कारण भी बन सकता है। तौलिए को धोने के कुछ तरीके हैं जिससे यह बैक्टीरिया फ्री हो सकता है लेकिन अधिकतर लोग इस बारे में जानते।

तौलिए को अलग से धोना चाहिए
अधिकतर लोग तौलिए को बाकी कपड़ों के साथ धोने को रख देते हैं। यह बहुत बड़ी गलती है। इसे कभी भी बाकी कपड़ों के साथ नहीं धोना चाहिए। कुछ लोग इसे वॉशिंग मशीन में धुलने को डाल देते हैं लेकिन इससे वह पूरी तरह साफ नहीं होता। तौलिए को हमेशा अलग से बाल्टी में धोएं। कोशिश करें कि इसे हर रोज या हर 3 दिन में इसे जरूर धो लें।

टूथपेस्ट और नमक का करें इस्तेमाल
एक बाल्टी या ट्रे में तौलिया डालें। उस पर टूथपेस्ट लगाएं। इस पर थोड़ा नमक और डिटर्जेंट डाल दें। इसके बाद इसके ऊपर उबलता हुआ पानी डालें। इस पानी में तौलिए को 20 मिनट तक भिगोकर रखें। इससे बैक्टीरिया, फंगस जैसी चीजें पूरी तरह से खत्म हो जाएंगी। बाद में तौलिए को साफ पानी से धो लें। इससे तौलिया का पीलापन भी दूर होगा और वह नए जैसा चमकने लगेगा।

60 डिग्री सेल्सियस से अधिक होना चाहिए पानी का तापमान
तौलिया तभी बैक्टीरिया फ्री बनेगा जब आप इसे गर्म पानी से धोएंगे। इसे धोने के लिए पानी का तापमान 60 डिग्री सेल्सियस से अधिक होना जरूरी है। इस तापमान में हर तरह का बैक्टीरिया नष्ट हो जाता है। लेकिन इसे धोने से पहले इसका लेबल जरूर चेक कर लें। कुछ टॉवल गर्म पानी को सहन नहीं कर पाते और खराब हो जाते हैं।

विनेगर और बेकिंग सोडा का करें इस्तेमाल
विनेगर यानी सिरका हर तरह के दाग और कीटाणु को मारने के लिए सक्षम है। इससे तौलिया भी बैक्टीरिया फ्री रहता है। तौलिए को धोने के लिए पहले एक बाल्टी में 1 कप सफेद सिरका लें। इससे तौलिया धुल जाए तो दूसरे वॉश में बाल्टी में आधा कप बेकिंग सोडा मिलाएं। इससे दोबारा तौलिए को धोएं। इस डबल वॉश से तौलिया अच्छे से साफ होता है और इसकी बदबू दूर होती है।

यह भी पढ़ें -   शिव भक्ति में डूबा हल्द्वानीः दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की कलश यात्रा से गूंज उठा नगर

नमक से रगड़ें
तौलिए पर अगर दाग है तो सबसे पहले उसे ठंडे पानी में डालकर निचोड़ लें। इसके बाद इस पर नमक और सफेद सिरका डालें और इसे रगड़ें। इसके बाद इसमें डिटर्जेंट पाउडर डालें और गर्म पानी में 15 मिनट के लिए डुबोकर रखें। इससे हर तरह के दाग दूर हो जाएंगे। तौलिए को धोने के बाद इसे तेज धूप में जरूर सुखाएं। धूप में सुखाने से यह पूरी तरह इंफेक्शन फ्री रहता है।

ट्री टी ऑयल डालें
कुछ लोग सफेद और रंगीन तौलिए को एक-साथ धोते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए। सफेद तौलिए को अलग और रंगीन तौलिए को अलग से धोएं. हार्ड डिटर्जेंट से भी तौलिए को नहीं धोना चाहिए। इससे इसकी सॉफ्टनेस खत्म हो जाती है। इसे बैक्टीरिया फ्री रखने के लिए वॉश करने के दौरान पानी में कुछ टी ट्री ऑयल की बूंदें मिला दें। यह तेल एंटीबैक्टीरियल गुणों से भरपूर होता है. इससे तौलिए के कीटाणु पूरी तरह से खत्म हो जाते हैं।

Ad Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440