माघ महीने में काले तिल से जुड़े उपाय करने से मिलेगी सुख समृद्धि

खबर शेयर करें

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। सनातन धर्म में माघ के महीने का विशेष धार्मिक महत्व माना गया है। इस महीने में जप-तप, पूजा-पाठ और पवित्र नदियों में स्नान करने का भी विशेष महत्व बताया गया है। धर्म शास्त्रों में कहा गया है कि, माघ के महीने में यह सब करने से व्यक्ति को पुण्य फलों की प्राप्ति होती है। हिंदू वैदिक पंचांग के अनुसार, बीते 14 जनवरी से माघ माह प्रारंभ हो चुका है, जो 12 फरवरी 2025 तक रहेगा। इस पूरे महीने में काले तिल से जुड़े कुछ उपाय करने से जीवन में सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। साथ ही चमत्कारिक रूप से धन बढ़ोतरी देखने को मिलती है। जानते है उन उपायों के बारे में-

धर्म शास्त्रों में बताया जाता है कि, काले तिल की उत्पत्ति भगवान विष्णु से ही हुई थी। उनके द्वारा काले तिल को मोक्ष प्रदान करने का वरदान दिया गया था। यही कारण है कि, माघ के महीने में काले तिल नारायण को अर्पित करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है और व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।

माघ मास में काले तिल के उपाय

  • षट्तिला एकादशी के दिन काले तिल का दान करने से व्यक्ति को मृत्यु पश्चात बैकुंठ लोक में जगह प्राप्त होती है। कहा जाता है कि, व्यक्ति ने अपने जीवनकाल में माघ महीने में जितने भी दाने काले तिल के दान किये है, उसे उतने ही दिन बैकुंठ लोक में निकालने को मिलते है।
  • माघी अमावस्या अथवा मौनी अमावस्या के दिन स्नान पश्चात पितरों का जल से तर्पण करना चाहिए। साथ ही तर्पण में कुश और काले तिल इस्तेमाल करने चाहिए। ऐसा करने पर पितर प्रसन्न होते है और व्यक्ति को और उसके परिवार को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करते है।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440