टॉप टेन बदमाशों में शामिल शातिर को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। सहारनपुर के टॉप टेन बदमाशों में शामिल एक शातिर को देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके के खिलाफ 25 मुकदमे दर्ज हैं। दून पुलिस के अनुसार सहारनपुर, उत्तर प्रदेश का टॉप टेन बदमाशों की सूची में शामिल शातिर अपराधी को एक तमंचा, 2 जिंदा कारतूस व एक अभियुक्त को अवैध खुखरी के साथ बिना नंबर की सैंट्रो कार सहित गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस उपमहानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद देहरादून में बाहरी जनपदों, प्रांतों से आने वाले वाहनों, व्यक्तियों की चेकिंग के लिए अभियान चलाया जा रहा है, जिससे कि जनपद में घटित होने वाले अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर के नेतृत्व में थाना क्लेमेंटाउन पुलिस द्वारा चौकी आशा रोड़ी पर लगातार 24 घंटे चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चेकिंग अभियान के दौरान रात्रि में सहारनपुर की तरफ से एक सेंट्रो कार बिना नंबर को चौकी आशारोड़ी पर रोका गया, जिसमें दो व्यक्ति बैठे थे, जिनसे वाहन के कागजात तलब किए किंतु वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। जब दोनों व्यक्तियों से सख्ती से पूछताछ की गई तो एक ने अपना नाम बिलाल पुत्र जमशेद निवासी टोडरपुर, थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर व दूसरे ने अपना नाम अब्दुल वहीद पुत्र शहीद निवासी टोडरपुर, थाना चिलकाना जनपद सहारनपुर बताया। दोनों की पुलिस ने तलाशी ली गई तो बिलाल के पास से एक तमंचा 315 बोर व दो जिंदा कारतूस तथा अब्दुल वहीद के पास से एक अवैध खुखरी बरामद हुई। जिनके विरुद्ध थाना क्लेमेंटाउन में आर्म्स एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस के अनुसार अभियुक्त बिलाल एक शातिर किस्म का अपराधी है जिसके विरुद्ध जनपद सहारनपुर में 24 अभियोग पंजीकृत हैं। जिनमें अधिकतर लूट, गैंगस्टर के मुकदमा पंजीकृत हैं। अभियुक्त बिलाल जनपद सहारनपुर के टॉप 10 बदमाशों में शामिल है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   7 से जय श्रीराम के जयघोष से गूंजेगा हल्द्वानी का रामलीला मैदान, ध्वज स्थापना के साथ 2026 की रामलीला की तैयारियों का हुआ श्रीगणेश
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440