जरूरतमंदों को घर में ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध करा रही दून पुलिस

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। ऑक्सीजन के लिए चल रही मारामारी के बीच पुलिस देवदूत बनकर जरूरतमंदों को घर में ऑक्सीजन सिलिंडर उपलब्ध करा रही है। डोईवाला पुलिस द्वारा जरूरतमंदों को आक्सीजन सलेण्डर वितरण किया गया। आज सौरभ कुमार पुत्र यादराम निवासी डोईवाला देहरादून ने डोईवाला थाने पर आकर सूचना दी कि उसके पिता याद राम उम्र 58 वर्ष जिनका आक्सीजन लेबल कम हो गया है तथा सांस लेने में परेशानी हो रही है। उनको आक्सीजन सलेण्डर की आवश्यकता है। इस सूचना पर प्रभारी निरीक्षक डोईवाला के निर्देशन में सौरभ कुमार के पिता के स्वास्थय को ध्यान में रखते हुए तथा कोविड संक्रमण से बचाव हेतु सभी सावधानियों का पालन करते हुए सौरभ कुमार के पिता के उपचार हेतु थाने से आक्सीजन सलेण्डर दिया गया। उनके परिजनों द्वारा उक्त सहायता पर पुलिस की प्रसंशा की गई।
वहीं आज एस.के. गुप्ता निवासी भगवान दास क्वार्टर 5/3 घंटाघर द्वारा चौकी आराघर पर आकर अपने पुत्र जो कि सीएमआई अस्पताल में एडमिट है के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध कराए जाने हेतु निवेदन किया गया। जिसके उपरांत चीता कर्मचारी कांस्टेबल मुकेश जोशी एवं कांस्टेबल विनोद कुमार द्वारा गुरुद्वारा रेस कोर्स से संपर्क कर ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कर तत्काल कोरोनावायरस पीड़ित को उपलब्ध कराया गया। जिसका एसके गुप्ता द्वारा पुलिस का धन्यवाद देते हुए काफी प्रशंसा की गई। इसके अलावा आज ही चीता द्वारा कुमारी मधुबनी निवासी इंदर रोड जो की घर पर अकेली थी कोरोना पॉजिटिव होने के कारण काफी परेशान थी। जिसे 108 एंबुलेंस बुलाकर एंबुलेंस के माध्यम से राजीव गांधी स्टेडियम रायपुर में एडमिट कराया गया। उक्त कार्यों से स्थानीय जनता द्वारा पुलिस कर्मचारी गणों की भूरी भूरी प्रशंसा की गई है। इसके अलावा प्रभारी निरीक्षक डालनवाला द्वारा आवश्यकता होने पर दो कोविड-19 पेशेंट के ऑक्सीजन सिलेंडर भरवा कर उनके परिजनों को उपलब्ध कराया गया। जिसका परिजनों द्वारा धन्यवाद दिया गया।
वहीं देर रात वसंत विहार थाना पुलिस ने ऑक्सीजन सिलिंडर पहुंचाकर सेवानिवृत्त पीसीसीएफ की पत्नी समेत दो संक्रमितों की जान बचाई। देहरादून के वसंत विहार थाने में तैनात इंस्पेक्टर देवेंद्र चौहान ने बताया कि रात को करीब सवा एक बजे सूचना मिली कि वसंत विहार फेस-1 में रहने वाले सेवानिवृत्त प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) की पत्नी कोरोना संक्रमित हैं। जिन्हें ऑक्सीजन सिलिंडर लगा हुआ था और उसकी ऑक्सीजन खत्म हो जाने से उन्हें सांस लेने में बहुत तकलीफ हो रही है। ऐसे में आनन-फानन ऑक्सीजन सिलिंडर की व्यवस्था कर उनको पहुंचाया गया। इसी तरह वसंत विहार थाने में ही तैनात कांस्टेबल नागेंद्र सिंह को रात दो बजे सूचना मिली कि कंडोली रायपुर में घर में आइसोलेट एक व्यक्ति का ऑक्सीजन लेबल 75 से 80 के बीच आ गया है। काफी प्रयास के बाद भी उन्हें ऑक्सीजन सिलिंडर नहीं मिल रहा। ऐसे में पुलिस ने ऑक्सीजन आपूर्ति करने वाली एक एजेंसी से संपर्क कर ऑक्सीजन का सिलिंडर प्राप्त किया और जरूरतमंद को उपलब्ध कराया।

यह भी पढ़ें -   दून अस्पताल में आयुष्मान योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा, एक के कार्ड पर दूसरे का इलाज, दो पर मुकदमा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440