पीएम मोदी के मन की बात का 99वां एपिसोड सुना दूनवासियों ने, अंगदान करने वालो की सराहना

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात को बूथ संख्या 131 मे श्रीमती महिंदर कौर कुकरेजा के निवास स्थान गोविंदगढ़ में सुना गया।

इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा, पार्षद श्रीमती महिंदर कौर कुकरेजा, जतिन कुकरेजा उपस्थित रहे। इस अवसर पर मेयर सुनील उनियाल गामा ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ का सपना और इसे साकार करने के प्रति उनकी नेक सोच, सराहनीय है।

वहीं दूसरी तरफ देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात को वार्ड 31 कौलागढ़ की पार्षद श्रीमती समिधा गुरुंग के निवास पर सुना गया। इसके साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात का 99वा संस्करण वार्ड नं 22 तिलक रोड क्षेत्र मे बूथ अध्यक्ष 40 हीना के निवास पर सुना गया। जिसमे वार्ड अध्यक्ष राजेश गुप्ता, डॉक्टर जीएन राव, अंकुर जैन प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा उत्तराखंड सहित क्षेत्र के सभी क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें -   नशे के खिलाफ सड़कों पर उतरे युवा, सीएम धामी ने दिखाई ड्रग फ्री उत्तराखंड वॉकथॉन को हरी झंडी

वहीं आज धर्मपुर विधानसभा मे भारु वाला ग्रांट बूथ संख्या 101 मे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी मण्डल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 99वें संस्करण को प्रदेश प्रवक्ता युवा मोर्चा मंयक पन्त, शक्ति केंद्र संयोजक पंकज ठाकुर, युवा मोर्चा पूर्व मंडल अध्यक्ष ईश्वर थापा, मंडल मंत्री मुकेश राठौर व अन्य स्थानीय निवासियों के साथ सुना।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 23 अक्टूबर 2026, शुक्रवार | प्रदोष व्रत आज, कई राशियों को धन और रोजगार में लाभ के संकेत; जानिए पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल

वही भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता सीताराम भट्ट ने प्रधानमंत्री की मन की बात आज अपने बूथ पर सुनी। इस अवसर पर उन्होंने कहा की मन की बात के 99 एपिसोड में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बहुत ही मार्मिक जानकारी अंगदान करने की प्रेरणा, सोलर पैनल लगाना, तीनों सेनाओं व हर क्षेत्र में महिलाओं का योगदान, एक भारत-श्रेष्ठ भारत आधुनिक कृषि संबंधी अनेक जानकारियां दी। उन्होंने देश वासियों से अपील की कि अगले महा प्रधानमंत्री के 100 एपिसोड मन की बात को जरूर सुने।

Doon residents listen to the 99th episode of PM Modi’s Mann Ki Baat, appreciate organ donors

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440