उधम सिंह नगर में दोहरे हत्याकांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, पढ़े दो मिनट में क्या था पूरा मामला

खबर शेयर करें

समाचार सच, काशीपुर। उत्तराखण्ड के उधमसिंह नगर जिले में विगत 29 फरवरी को हुए दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने आज खुलासा कर दिया है। इस हत्या के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस के अनुसार कहासुनी में गुटबाजी के चलते दो लोगों की जानें गई है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर हत्या करने में प्रयुक्त चाकू बरामद कर लिए हैं। Double murder case revealed in Udham Singh Nagar

ज्ञात हो कि काशीपुर के कुंडेश्वरी रोड पर चैती तिराहे के निकट 29 फरवरी की रात करीब नौ बजे दो गुटों में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर एक पक्ष के चार युवकों ने चाकुओं से ताबड़तोड़ प्रहार कर कुंडेश्वरी की कुमाऊं कालोनी निवासी 19 वर्षीय आकाश सैनी पुत्र महेश सैनी और विशालनगर कालोनी निवासी 20 वर्षीय अजय पुत्र सुभाष को घायल कर दिया। आकाश की उसी रात और अजय की अगले दिन अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मृतक आकाश के भाई चमन सैनी ने आईटीआई थाने में केस दर्ज कराया था।

रविवार को इस हत्या के मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने पत्रकारों को बताया कि आरोपियों की धरपकड़ के लिए चार टीमें गठित की गई थीं। इन टीमों ने चार राज्यों में दबिशें देने के बाद तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी ढकिया नंबर एक निवासी विवेक कुमार पुत्र सतेंद्र कुमार, बंगाली कालोनी पच्चावाला निवासी दीपक कुमार उर्फ हुड्डा पुत्र रामअवतार सिंह और श्यामपुरम कॉलोनी गर्व मेहरा पुत्र स्व. हरि मेहरा हैं। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने दो चाकू और बाइक बरामद की हैं।

यह भी पढ़ें -   देहरादून में आधी रात पुलिस-बदमाशों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल

जबकि चौथा आरोपी कार्तिक शर्मा फरार बताया गया है। दोहरे हत्याकांड में फरार चल रहा ढकिया नंबर एक निवासी कार्तिक शर्मा आपराधिक प्रवृत्ति का बताया गया है। उसके खिलाफ पूर्व में भी हत्या के प्रयास का केस दर्ज है। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट लिया जाएगा। इसके बाद भी अगर वह पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ता है तो उसके खिलाफ फरार घोषित करने की कार्रवाई की जाएगी। इधर गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को एसएसपी ने डेढ़ हजार रुपये ईनाम की घोषणा की है। वार्ता में मुख्य रूप से एएसपी अभय सिंह व सीओ अनुषा बडोला मौजूद रही।

यह भी पढ़ें -   शाम के वक्त तुलसी के पास अगर नियमित रूप से दीया जलाया जाए तो इससे घर में सुख-शांति बनी रहती है

सफलता प्राप्त करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी, एसआई अनिल उपाध्याय, जीवन सिंह चुफाल, दीवान सिंह बिष्ट, सुशील कुमार, प्रकाश विष्ट, मनोज जोशी, एसओजी प्रभारी विनोद जोशी, मनोज धौनी आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440