दहेजलोभी ससुरालियों ने दी जान से मारने की धमकी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। दहेज प्रताड़ना का एक और मामला प्रकाश में आया है। विवाह से पूर्व ही दहेज मांग चुके ससुरालियों पर विवाह के बाद भी दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने दहेजलोभी ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। सी 15, मानपुर उत्तर, रामपुर रोड निवासी सुरभि वार्ष्णेय पुत्री किशोर कुमार वार्ष्णेय ने बताया कि उसका विवाह 10 जुलाई 2019 को शेखर वार्ष्णेय पुत्र देवेन्द्र कुमार वार्ष्णेय निवासी राम मन्दिर गली, जवाहर बाजार, सादाबाद, जिला हाथरस के साथ हिन्दू रीति-रिजाव से हुआ था। आरोप है कि विवाह से पूर्व ही ससुराली दहेज की मांग करने लगे और सगाई तक 15 लाख रूपये दहेज के तौर पर ले लिया। इसके अलावा विवाह के समय मायके पक्ष ने सामर्थ्यानुसार दान व उपहार भी भेंट किया। लेकिन ससुराली इससे नाखुश दिखे और विवाह के कुछ समय बाद से ही और दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। ओएनजीसी में सहायक अधिशासी अभियन्ता के पद पर कार्यरतपति 15 दिन मुम्बई और 15 दिन दिल्ली में निवास करता रहा। इस बीच पति की मौजूदगी व गैर मौजूदगी में ससुर देवेन्द्र वार्ष्णेय, सास रागिनी वार्ष्णेय, देवर प्रफुल्ल वार्ष्णेय, ननद शिवानी वार्ष्णेय उसे प्रताड़नाएं देने लगे। बीती 20 जुलाई को उसके पति ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की। जिसमें उसे गंभीर चोटें भी आई। आरोप है कि 6 सितम्बर को ससुरालियों ने उसे यह कहकर घर से निकाल दिया कि दहेज में और नगदी व अन्य सामान लाने के बाद ही वह घर में कदम रखे। ऐसा न करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने महिला की तहरीर के आधार पर दहेजलोभी ससुरालियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   दोस्ती का जश्न मातम में बदला: घर से मुस्कुराकर निकला हल्द्वानी का आदित्य, चांफी के गधेरे ने छीन ली माता-पिता की दुनिया
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440