दहेजलोभी ससुरालियों ने विवाहिता को मारपीट कर निकाला घर से, मुकदमा दर्ज

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर में दहेज प्रताड़ना का एक और मामला प्रकाश में आया है। दहेजलोभी ससुरालियों ने जहां महिला के साथ मारपीट की। वहीं उसे यह कहकर घर से निकाल दिया कि दस लाख की रकम व गर्भपात कराने के बाद ही वह घर में कदम रखे। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दहेजलोभी ससुरालियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वर्तमान में पूर्वीखेड़ा, गौलापार स्थित अपने मायके में रह रही चन्द्रा पुत्री गोपाल सिंह लटवाल के अनुसार उसका विवाह 27 नवम्बर 2020 को सावित्री कॉलोनी मंगल पड़ाव निवासी नितिन गुप्ता पुत्र स्व. राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के साथ हुआ। विवाह के समय परिवारजनों ने सामर्थ्यानुसार दान व उपहार भी दिये। लेकिन दहेजलोभी ससुराली इससे नाखुश दिये। महिला का आरोप है कि नितिन ने पहले से शादीशुदा है और उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। उसका पांच वर्ष का पुत्र भी है। लेकिन विवाह से पूर्व उसे इस बारे में जानकारी नहीं दी गई। आरोप है कि जब वह गर्भवती हुई तो पति के अलावा सास विमलेश गुप्ता, ननद कोमल गुप्ता, देवर विवेक गुप्ता उसके साथ यह कहकर मारपीट करने लगे कि नितिन के बच्चे की देखभाल के लिए उसके घ्साथ विवाह किया गया है। इस बीच बीती 3 फरवरी को उससे मारपीट कर यह कहकर घर से निकाल दिया गया कि वह दहेज में दस लाख लाने के बाद ही घर में कदम रखे। साथ ही वह गर्भपात भी कराए। इस बात की जानकारी देने पर मायके पक्ष ने जब ससुरालियों से बातचीत की तो उन्हें भी धमकाया गया। इस पर महिला ने पुलिस की शरण ली। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी ससुरालियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें -   गर्मी में हल्की, रिफ्रेशिंग और पोषक तत्वों से भरपूर यह ड्रिंक गर्मियों में शरीर को तरोताजा रखने में मदद करती है

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440