दहेजलोभियों ने बीस लाख के खातिर विवाहिता को मारपीट कर निकाला घर से, गर्भपात कराने का भी आरोप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी (सुशील शर्मा)। दहेज प्रताड़ना का एक और मामला प्रकाश में आया है। दहेजलोभी ससुरालियों ने बीस लाख की खातिर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इतना ही नहीं उसका जबरन गर्भपात भी करा दिया गया। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है

पुलिस के अनुसार बनभूलपुरा के बड़ी मस्जिद इन्द्रानगर क्षेत्र में रहने वाली रूखसार का विवाह 26 नवम्बर 2018 को केलाखेड़ा निवासी आसिफ सैफी पुत्र मोहम्मद अहमद के साथ हुआ। विवाह के समय मायके पक्ष ने सामर्थ्यानुसार दान व उपहार भी दिया। लेकिन इससे नाखुश दहेजलोभी ससुरालियों ने कुछ समय बाद ही और दहेज लाने के लिए उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इस बीच वह गर्भवती हुई तो पति ने उसका धोखे से जबरन गर्भपात करा दिया और विरोध पर बुरी तरह मारपीट की गई। इस बीच मायके पक्ष के आने पर पंचायत में ससुरालियों ने पुनः उत्पीड़न न करने की बात कही। लेकिन कुछ समय बाद फिर उत्पीड़न शुरू कर दिया गया। विवाहिता का आरोप है कि जब वह पुनः गर्भवती हुई तो उस पर फिर गर्भपात का दबाव बनाया गया। साथ ही यह कहकर मारपीट कर घर से निकाल दिया गया कि वह मायके से 20 लाख लाने के बाद ही घर में कदम रखे। उसने मायके में पुत्र को जन्म दिया तो ससुराली वहां पहुंच गये और एक माह में दहेज की रकम न लाने पर तलाक की धमकी दे डाली। शिकायत पर पुलिस ने महिला के पति आसिम सैफी, सुसर मोहमम्द अहमद, सास हाजरा बेगम, देवर आलिम, नन्दोई मोहम्मद इरफान, ननद शबाना के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   पांचवें बुढ़वा मंगल 2026: आज शाम बजरंगबली को लगाएं इन चीजों का भोग, हनुमत कृपा से पूरी होगी हर मनोकामना

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440