130वीं जयंती पर डॉ0 भीमराम अंबेडकर को किया याद

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी (नीरू भल्ला)। जयंती पर संविधान निर्माता व भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर को यहां आयोजित कार्यक्रमों में श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। साथ ही उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला गया। संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की 130वीं जयंती पर भाजपा कुमाऊं संभाग कार्यालय व मंगल पड़ाव स्थित अंबेडकर पार्क के साथ ही भाजपा के 17 शक्ति केंद्रों के 60 बूथों में पुष्पांजलि अर्पित की गई। वक्ताओं ने डॉ अंबेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। कहा कि उन्होंने समाज के सुधार व भारतीय संविधान निर्माण में अपनी अहम भूमिका निभाई। साथ ही भेदभाव वाली जाति व्यवस्था की प्रखर आलोचना करने और सामाजिक गैरबराबरी के खिलाफ आवाज उठाने वाले योद्धा के तौर पर भी अपनी अलग पहचान बनाई। कहा कि देश के लिए डॉ अंबेडकर द्वरा दिए गए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता है।
कार्यक्रम में मेयर डॉ जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला, नगराध्यक्ष विनीत अग्रवाल, जिला महामंत्री प्रदीप जनोटी, अजय राजौर, दिनेश आर्य, दिनेश खुल्बे, हरीश आर्य, प्रताप रैकवाल, मधुकर श्रोतिय, प्रतिभा जोशी, मनीष पाल, विनोद जयसवाल, पंकज अधिकारी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -   टिफिन पहुंचाते-पहुंचाते देखा प्रशासन का काम, उसी सपने ने मीनाक्षी भाटिया को बना दिया डिप्टी कलेक्टर

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440