दो मिनट का मौन धारण कर उनकी आत्मा की शांति के लिये की ईश्वर की प्रार्थना
समाचार सच, हल्द्वानी। गौलापार खेड़ा पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन सिंह बिष्ट एवं प्रधान श्रीमती लीला बिष्ट ने कांग्रेस की दिग्गज नेत्री एवं राज्य की नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। इस मौके पर गौलापार स्थित कार्यालय में आयोजित शोक सभा में दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिये ईश्वर से प्रार्थना की।
शोक सभा में पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन बिष्ट ने कहा कि वह उत्तराखण्ड की आइरन लेडी इंदिरा जी के निधन के समाचार से स्तब्ध हूँ। मैं परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणो में स्थान दें और शोकाकुल परिवार को इस असीम दुःख को सहने की शक्ति दे। उन्होंने कहा कि उनका जीवन एवं राजनीतिक सेवा भावना हमारे लिए प्रेरणा स्रोत है। उनके आकस्मिक निधन से जो स्थान रिक्त हुआ है उसकी पूर्ति कभी नहीं हो सकती है वे कांग्रेस कार्यकर्ताओं के दिलों में सदैव जीवित रहेंगी।
प्रधान लीला बिष्ट ने स्व0 इंदिरा जी को कांग्रेस पार्टी का वरिष्ठ, निष्ठावान एवं कर्मठ नेता बताते हुए उनके निधन को पार्टी के लिए अपूर्णीय क्षति बताया। उन्होंने कहा कि इंदिरा जी ने सदैव जनसेवा करते हुए पार्टी की नीतियों को आगे बढ़ाने का काम किया। शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए उन्होने कहा कि पूरा कांग्रेस परिवार इस दुःख की घड़ी में उनके साथ है, हम सभी कांग्रेसजनों की प्रार्थना है कि ईश्वर उनकी आत्मा को शांन्ति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे।
शोक सभा में इन्द्रपाल, बच्ची सिंह बिष्ट, विनय दानी, भुवन आर्या, जगदीश आर्या, मोहन चन्द्र पलड़िया, रमेश आर्या, गोपाल बिष्ट, गणेश कार्की, नारायण राम आर्या, गौरव बोरा, पप्पू राणा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












