पेयजल मंत्री के निर्देश, हर घर को मिले नल से जल

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत हर घर को नल से जल योजना के तहत मुहैया कराए गए पेयजल कनेक्शनों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं। यह भी साफ किया गया है कि बिना जल के महज कनेक्शन के आधार पर ही पानी के बिल न भेजे जाएं।

कैबिनेट मंत्री चुफाल ने विधानसभा स्थित कार्यालय में मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में उक्त बातें कहीं। उन्होंने कहा कि मिशन के तहत दिए गए पेयजल कनेक्शनों में पानी न आने की कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन एक-दो स्थानों से ऐसी सूचनाएं आई हैं। इसे देखते हुए विभागीय अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि अगर सूचनाएं सही पाई गईं तो सख्त कार्रवाई करने के साथ ही अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी।

यह भी पढ़ें -   किच्छा में सनसनीः बैराज के पास नदी में मिला अज्ञात शव, पहचान बनी चुनौती

एक सवाल पर उन्होंने कहा कि मानसून सत्र को लेकर सरकार के सभी मंत्रियों की पूरी तैयारी है। सदन में जनहित से जुड़े हुए विषय उठना भी जरूरी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्ष के हर सवाल का जवाब देगी। विपक्ष को भी जनहित से जुड़े विषयों पर सहयोगात्मक रुख अपनाना चाहिए।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440