दृष्टिका ने बीपीएल शिक्षा प्रयास समिति के बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन

खबर शेयर करें


समाचार सच, हल्द्वानी। डॉ0 देवानन्द गुप्ता व रीतिका गुप्ता ने अपनी बेटी दृष्टिका का जन्मदिन बीपीएल शिक्षा समिति के बच्चों के साथ मनाया। इस दौरान दृष्टिका ने समिति परिसर में बच्चों के साथ केक काटा और उन्हें मिष्ठान आदि वितरित किया। गुप्ता दम्पति ने कहा कि समाजसेवी कल्पना रावत द्वारा प्रेरित होकर ही उन्होंने अपने बेटी का जन्मदिन यहां मनाया है। समिति की अध्यक्षा एवं पूर्व प्रवक्ता पार्वती किरौला दृष्टिका को बधाई देते हुए आशीर्वाद दिया। श्रीमती किरौला ने बताया कि उनकी समिति में निर्धन परिवार के बच्चों को निःशुल्क शिक्षा देने के साथ-साथ उन्हें कापी-पुस्तक आदि भी उपलब्ध करवायी जाती है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   युवा वैश्य महासभा चुनाव की तैयारियां तेज, रूपेंद्र नागर को सौंपी मुख्य चुनाव प्रभारी की जिम्मेदारी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440