समाचार सच, हल्द्वानी। कोविड कर्फ्यू के अनुपालन में पुलिस ने सख्ती और तेज कर दी है। जगह-जगह पुलिस चैकिंग कर रही है। बेवजह घूमने वालों के चालान काटने के साथ ही वाहनों को सीज किया जा रहा है। हिदायत भी दी जा रही है कि कोई भी बेवजह सड़कों में न घूमें। जिले में कोरोना संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। जिसे देखते हुए प्रशासन ने कोविड कर्फ्यू की अवधि बढ़ाकर दस मई कर दी है। इसके लिए गाइड लाईन भी जारी कर दी गई है। जरूरत का सामान खरीदने के लिए 12 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। साथ ही नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही अमल में लाने के निर्देश भी घ्दिए गए हैं। जिसके चलते पुलिस ने सख्ती और तेज कर दी है।
नगर की विभिन्न सड़कों में पुलिस बैरिकेटिंग लगाकर प्रत्येक आने-जाने वाले से कारण पूछ रही है। वाहनों को भी रोक कर जांच की जा रही है। जरूरी वजह न बता पाने वाले के चालान किए जा रहे हैं। कोविड कर्फ्यू के अनुपालन के लिए ताज चौराहे में भी एसआई कुमकुम धानिक के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार चैकिंग में जुटी हुई है। यहां पुलिस प्रत्येक आने-जाने वाले का नाम, पता व कारण रजिस्टर में दर्ज कर रही है। इस बीच पुलिस ने कोविड नियमों के उल्लंघन पर दर्जनों वाहनों के चालान भी किए। साथ ही कई वाहनों को सीज भी किया गया। बेवजह घूमने वालों को सख्त हिदायत दी गई कि वह पुनः सड़कों में न दिखें, अन्यथा उनके खिलाफ कोविड नियमों के अंतर्गत कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।



सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


