समाचार सच, देहरादून। देश के राजस्थान व उत्तर प्रदेश में ईरान-पाकिस्तान से आये टिड्डी दल के प्रकोप को देखते हुए उत्तराखंड में भी सतर्कता तेज हो रही है। इससे निपटने के लिए प्रदेश सरकार व कृषि विभाग की ओर से किसानों के लिए सामान्य एडवाईजरी जारी कर दी गई है। यहां पत्रकारों से वार्ता में यह जानकारी कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने दी।
उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में टिड्डी दल ईरान-पाकिस्तान होते हुए भारत के राजस्थान और उत्तरप्रदेश के कन्नौज तक आ पंहुचा है। यह टिड्डी दल कई लाखों-करोड़ो की संख्या में झुण्ड में चलता है और हवा के चलने की दिशा में हजारों किमी की दूरी तय करता है। ऐसी स्थिति में यदि किसी भी प्रकार से कहीं इस टिड्डी दल का प्रकोप उत्तराखण्ड के किसी भी जनपद में दिखायी देता है तो इसके लिए किसानों द्वारा अपनी ओर से भी इसके प्रकोप से फसल को बचाने के सामान्य उपाय किये जा सकते हैं। टिड्डी दल से फसल को बचाने के लिए धुआं जलाना, डब्बे-थाली बजाना व किसी भी तरह से आवाज लगाने के साथ ही सीमित व संतुलित मात्रा से कुछ रसायनों के छि़ड़काव करने से फसल का बचाव किया जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि जिन देशों में टिड्डी दल का प्रकोप देखा गया है, वहां बड़ी मात्रा में फसलों को नुकसान हुआ और लोगों को भूखमरी तक का सामना करना पड़ा है। कृषि मंत्री ने मीडिया के माध्यम से किसानों से वह अपनी ओर से फसल सुरक्षा के प्रयास के साथ ही प्रदेश में कहीं भी टिड्डी दल का प्रकोप दिखने पर इसकी सूचना तत्काल कृषि विभाग के जनपदीय, विकासखण्ड स्तर व न्याय पंचायत स्तर के अधिकारियों को देने की अपील की है।

https://www.edumount.org/
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440
















