हल्द्वानी में मानसिक तनाव के चलते अधेड़ ने किया जहरीले पदार्थ का सेवन, उपचार दौरान एसटीएच में तोड़ा दम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां मोटाहल्दू निवासी एक अधेड़ ने मानसिक तनाव के चलते घर पर ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे डॉ0 सुशीला तिवारी चिकित्सालय ले गये। जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार मोटाहल्दू निवासी 54 वर्षीय जमन सिंह पुत्र राम सिंह लंबे सम से मानसिक तनाव में था। बताया जाता है कि बीते दिवस उन्होंने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ते देख परिजन उन्हें डॉ सुुशीला तिवारी चिकित्सालय ले गये। जहां उपचार के दौरान जमन सिंह की मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम करवाया और शव परिजनों को सौंप दिया है। इधर सूचना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440