24 को कड़ाके की ठंड के चलते उत्तराखण्ड के इस जिले में स्कूलों की छुट्टी, प्रशासन ने जारी किए आदेश

खबर शेयर करें

समाचार सच, हरिद्वार। शीतलहर के दृष्टिगत भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून के उत्तराखण्ड के लिए 5 दिनों की जनपद स्तरीय मौसम पूर्वानुमान के तहत 24 जनवरी को जनपद हरिद्वार के कुछ जगह घना कोहरा, कहीं-कही शीत दिवस व शीत लहर की सम्भावना व्यक्त करते हुए चेतावनी (येलो अलट) जारी की गयी है। इसे देखते हुए जिलाधिकारी हरिद्वार ने 24 जनवरी को स्कूल बंद रखने के आदेश जारी कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें -   04 मई 2026 सोमवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

वर्तमान शीतकालीन आपदा के मध्येनजर विद्यालयों में जाने वाले छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के दृष्टिगत दिनांक 24 जनवरी को जनपद हरिद्वार के समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय, अर्द्ध-शासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा-12 तक के छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश घोषित किया जाता है। अतः भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के दृष्टिगत जनपद हरिद्वार अन्तर्गत दिनांक 24 जनवरी, 2024 को समस्त ऑगनबाड़ी केन्द्र, शासकीय, अर्द्ध-शासकीय, सरकारी सहायता प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कक्षा 1 से कक्षा 12 तक के छात्र-छात्राओं हेतु अवकाश घोषित किया जाता है। उल्लंघन की स्थिति में सम्बन्धित के विरूद्ध आपदा प्रबन्धन अधिनियम-2005 की सुसंगत धाराओ के अन्तर्गत कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड में दो दिन और भारी बारिश, आंधी-तूफान, बिजली गिरने व ओलावृष्टि का खतरा
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440