इस वजह से चारधाम यात्रा मार्ग बाधित

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रहे भूस्खलन की वजह से चारधाम यात्रा मार्ग बाधित हो रहेे हैं। मंगलवार की सुबह भी केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री हाईवे मलबा आने से अवरुद्ध रहा। चमोली जिले में बदरीनाथ हाईवे क्षेत्रपाल, छिनका, कुहेड, बाजपुर, भनेरपानी, लामबगड, पागलनाला व गौचर आईटीबीपी के पास भूस्खलन होने से बंद है। केदारनाथ यात्रा मार्ग पर रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राष्ट्रीय राजमार्ग सीतापुर और गौरीकुंड पार्किंग के समीप अवरुद्ध चल रहा है। जिले में 12 संपर्क मोटर मार्ग भी प्रभावित हो चुके हैं। यमुनोत्री हाईवे कुथनौर के पास सोमवार दोपहर से भूस्खलन के कारण अभी तक बंद है। नरेंद्रनगर के समीप कुम्हार खेड़ा में ऋषिकेश गंगोत्री हाईवे दूसरे दिन भी नहीं खुल पाया है। चट्टान से भारी मात्रा में मलबा गिरने के कारण कुम्हार खेड़ा में हाईवे सोमवार सुबह सात बजे बंद हो गया था। हालांकि छोटे वाहनों का संचालन बाईपास पीटीसी मार्ग से किया जा रहा है। बड़े वाहनों और ट्रकों की आवाजाही नहीं हो पा रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   छात्रसंघ चुनाव पर नैनीताल पुलिस की पैनी नजर, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने संभाली सुरक्षा की कमान
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440