छात्रसंघ चुनाव पर नैनीताल पुलिस की पैनी नजर, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने संभाली सुरक्षा की कमान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी डेस्क। हल्द्वानी में छात्रसंघ चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है। चुनाव के दौरान किसी भी तरह की अराजकता, बाहरी हस्तक्षेप या कानून-व्यवस्था प्रभावित होने की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी स्वयं मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं और तैनात पुलिस अधिकारियों व जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे हैं।

एसएसपी ने मौके पर मौजूद राजपत्रित अधिकारियों और ड्यूटी में तैनात पुलिस बल को स्पष्ट निर्देश दिए कि छात्रसंघ चुनाव की आड़ में किसी भी आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति को कॉलेज परिसर अथवा आसपास के क्षेत्र में छात्रों को डराने-धमकाने, दबाव बनाने, विवाद खड़ा करने या कानून-व्यवस्था प्रभावित करने का मौका न मिले।

पुलिस की ओर से चुनाव के दौरान कॉलेज परिसर और आसपास के संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने पर तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -   केदारनाथ यात्रा मार्ग पर टूटा पहाड़ का कहर, पत्थर की चपेट में आकर 5 साल के मासूम की मौत, 1100 यात्रियों का रेस्क्यू

सभी ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पूरी सतर्कता और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी करने को कहा गया है। प्रवेश द्वार, बैरियर, प्रमुख चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर प्रभावी चेकिंग एवं फ्रिस्किंग के निर्देश दिए गए हैं।

चुनाव के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए मोबाइल पुलिस टीमों को लगातार गश्त करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी पुलिस की निगरानी रहेगी, ताकि अफवाह, भ्रामक सूचना अथवा चुनाव से संबंधित किसी विवादित गतिविधि के जरिए माहौल खराब करने का प्रयास न किया जा सके।

यह भी पढ़ें -   उत्तरकाशी में मौसम ने बढ़ाई मुश्किलें, हाई हिमालय में फंसे 136 ट्रेकर्स और पर्वतारोही

एसएसपी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि चुनाव के दौरान अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दी जाए। निर्धारित जीरो जोन में वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रखा जाए और शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखा जाए।

पुलिस को किसी भी प्रकार की अफवाह, विवाद, हुड़दंग या कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाली स्थिति सामने आने पर बिना देरी प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है और इसे शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना पुलिस की प्राथमिकता है। चुनाव की आड़ में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़, छात्रों को धमकाने, बाहरी या अराजक तत्वों के हस्तक्षेप और किसी भी प्रकार की हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उन्होंने ड्यूटी में तैनात सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को आपसी समन्वय के साथ पूरी मुस्तैदी से कार्य करने के निर्देश दिए।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440