अज्ञात कारणों के चलते काठगोदाम गौला पुल से कूदा युवक, दर्दनाक मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/काठगोदाम। नैनीताल जिले के हल्द्वानी महानगर से एक बड़ी दुखद खबर सामने आ रही है। यहां काठगोदाम स्थित गौला पुल से एक युवक ने गौला नदी में कूच कर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की शाम काठगोदाम में गौला पुल से एक युवक ने नदी में छलांग लगाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को नदी से निकलकर गंभीर हालत में अस्पताल भेजा जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई है।

युवक की पहचान हल्द्वानी के बनभूलपुरा में रहने वाले मोहम्मद गुफरान 19 वर्ष के नाम से हुई है। युवक ने जान क्यों दी अभी इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है वहीं आत्महत्या के कारणों की जांच पुलिस कर रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440