अज्ञात कारणों के चलते विषपान करने से दो महिला व युवक की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। अज्ञात कारणों के चलते विषपान का सेवन करने से जहां दो महिलाओं की मौत हो गई, वहीं बेहोशी की हालत में मिले युवक ने भी दम तोड़ा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नैनीताल जिले के धारी ब्लॉक की रहने वाली 42 वर्षीय देवकी देवी पत्नी प्रकाश चन्द्र लंबे समय से किसी बीमारी से ग्रसित थी। बीमारी से आजिज आकर उसने जीवन लीला समाप्त करने का मन बना लिया और घर में रखा कीटनाशक पी लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन नजदीकी अस्पताल ले गये। जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए उसे एसटीएच के लिए रैफर कर दिया। जहां उसने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें -   खनन माफियाओं का हमला: वन टीम को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश, दरोगा की वर्दी फाड़ी

इधर गौलापार क्षेत्र में भी महिला के विषपान करने की घटना सामने आई। यहां बागजाला में रहने वाली 28 वर्षीय आरती सिंह पत्नी प्रमोद सिंह ने बीती रात अज्ञात कारणों के चलते घर में रखा जहरीला पदार्थ गटक लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ती देख परिजन तुरंत ही उसे डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर गये जहां उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें -   होलाष्टक 2026: 24 फरवरी मंगलवार को होलाष्टक होगा शुरू और होलिका दहन के साथ होगा समाप्त

वहीं मल्ला गोरखपुर में एक युवक 35 वर्षीय देवेंद्र पांडे बेहोशी की हालत में सड़क किनारे पड़ा मिला। बेहोशी की हालत में सड़क किनारे नजर आया उसे देख लोगों ने 108 आपाताकालीन सेवा को सूचना दी उसे 108 आपातकालीन सेवा की मदद से बेस अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440