कोरोना संक्रमण से दुगड्डा के डॉक्टर की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून(फरहत रऊफ)। दुगड्डा नगर के प्रतिष्ठित डॉक्टर व समाजसेवी डॉ. राजमोहन सिंह रावत की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। ऋषिकेश एम्स में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका कोरोना गाइडलाइन के अनुसार ऋषिकेश में अंतिम संस्कार किया गया। दुगड्डा के ग्राम नाथूपुर निवासी डॉ. राजमोहन सिंह (71) का दुगड्डा में क्लीनिक था और वह 33 वर्षों से लोगों का उपचार कर रहे थे। फरवरी, 2013 में पैरालाइज होने के बाद वे गुरुग्राम हरियाणा में अपने बेटे के पास उपचार कराने के लिए चले गए थे और तब से वहीं रह रहे थे। चार दिन पूर्व उनकी तबीयत खराब होने पर वे अस्पताल गए, जहां जांच में वह कोरोना पॉजिटिव आए।

गुरुग्राम के अस्पताल के कोरोना वार्ड में बेड खाली नहीं होने पर उन्हें ऋषिकेश एम्स में भर्ती किया गया था। उनके निधन की खबर से दुगड्डा में शोक की लहर है। पूर्व प्रमुख सुरेश असवाल, पूर्व पालिका अध्यक्ष दीपक बडोला, कांग्रेस नगर अध्यक्ष हरेंद्र रावत, ज्येष्ठ उपप्रमुख अजयपाल रावत, शिक्षाविद् गिरीश खर्कवाल, बीडीओ जयेंद्र भारद्वाज, एडीओ पंचायत ज्योतिष चंदोला, सांसद प्रतिनिधि मातबर सिंह बिष्ट समेत क्षेत्र के विभिन्न संगठनों और लोगों ने उनके निधन पर शोक जताया।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   करवाचौथ से पहले उजड़ा सुहाग, सड़क हादसे में पति-पत्नी की मौत; चार बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440