गल्ला मंडी चौक पर डंपर ने ली युवक की जान, चालक वाहन छोड़कर फरार

खबर शेयर करें

समाचार सच, रुद्रपुर।
उधम सिंह नगर के रुद्रपुर स्थित शहर के सबसे व्यस्त गल्ला मंडी चौक पर बुधवार दोपहर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक अनियंत्रित डंपर ने सड़क किनारे खड़े युवक को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया, जबकि घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा दोपहर करीब तीन बजे हुआ। युवक गल्ला मंडी की ओर से प्रसाद लेकर लौट रहा था और सड़क किनारे खड़ा था। इसी दौरान काशीपुर की ओर से आ रहे डंपर का चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। बताया जा रहा है कि सामने चल रहे वाहन को बचाने के प्रयास में डंपर अनियंत्रित होकर सीधे युवक की ओर मुड़ गया और उसे कुचलते हुए निकल गया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना मिलते ही बाजार चौकी पुलिस और रुद्रपुर कोतवाली की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तथा घटनास्थल पर यातायात सामान्य कराया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र करीब 22 वर्ष बताई जा रही है। उसके रम्पुरा क्षेत्र का निवासी होने की आशंका है, हालांकि समाचार लिखे जाने तक उसकी आधिकारिक पहचान की पुष्टि नहीं हो सकी थी।

यह भी पढ़ें -   रुद्रपुर में नाबालिग छात्रा की संदिग्ध मौत, छत पर मिला शव, हर पहलू से जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने हादसे में शामिल डंपर को कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि आरोपी चालक की जल्द पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके।

यह भी पढ़ें -   कांवड़ मेले के लिए हरिद्वार तैयार, 5 करोड़ श्रद्धालुओं के स्वागत को 1000 सफाईकर्मी, 300 शौचालय और खाद्य सुरक्षा की कड़ी निगरानी

रुद्रपुर कोतवाली के एसएसआई खुशवंत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। डंपर को कब्जे में लेकर फरार चालक की तलाश की जा रही है और मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440