कोरोना काल के दौरान हो रही है झगड़े व मारपीट की घटनायें, अलग-अलग घटनाओं में दो लोग घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। जहां एक ओर कोरोना संक्रमण ने अपनी रफ्तार पकड़ी हुई है वहीं दूसरी ओर राज्य सरकार द्वारा जारी कोविड कर्फ्यू के दौरान लोगों के पास कुछ काम ना होने पर झगड़े व मारपीट की घटनाओं की सूचनायें आ रही है। शुक्रवार को ऐसी दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस को सौंपी तहरीर में उजाला नगर बरेली रोड निवासी रजनी गुप्ता ने कहा है कि बीती पांच मई को उसके व उसकी जेठानी के बच्चों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस पर उसने बच्चों को समझा कर शांत कर दिया। इस बीच उसका जेठ सर्वेश कमरे में आ गया और बेवजह उससे गाली गलौज करने लगा। आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो मारपीट की गई। इसके बाद 6 मई की प्रातः जब उसके पति सोनू नैनीताल से वापस लौटे तो जेठ-जेठानी पुनः गाली गलौज करने लगे। इस बीच जेठ ने उस पर सरिया से हमला कर दिया। जिसमें उसे गंभीर चोटें आई हैं। महिला का आरोप है कि जेठ-जेठानी ने उसे जान से मारने व झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी है। वहीं एक युवक ने पड़ोसी पर मारपीट व धमकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है। पुलिस को सौंपी तहरीर में लालडांठ निवासी जमुना शंकर ने कहा है कि पड़ोस में रहने वाला कमल पाल उससे रंजिश रखता है और आए दिन जान से मारने की धमकी देता रहता है। बीती 23 अप्रैल की शाम वह उसके घर में घुस गया और गाली गलौज करने लगा। जब उसने विरोध किया तो मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि उस पर चाकू से हमला बोला घ्गया। जिसमें वह बाल-बाल बच गया। पीड़ित का यह भी आरोप है कि आरोपी ने उसके सिर पर ईंट से भी हमला बोला। घ्पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर अपनी कार्यवाही शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें -   आर्डन प्रोग्रेसिव स्कूल के समर कैंप में निखर रही बच्चों की प्रतिभा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440