गश्त के दौरान सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए युवक चढ़ा पुलिस के हत्थे

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। बनभूलपुरा थाना पुलिस को गश्त के दौरान सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय मंे पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

बनभूलपुरा थाना पुलिस के अनुसार बीती रात क्षेत्र में गश्त पर थी इस दौरान पुलिस टीम जब गौला पार्किंग के पास स्थित स्लाटर हाउस पहुंचे तो नजर आया कि वहां एक युवक सट्टे की खाईबाड़ी कर रहा था जिसे पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले पूछताछ की तो उसने अपना नाम इकरार पुत्र इकबाल निवासी वार्ड नं0 33 ख्वाजा कालोनी के पीछे रेलवे लाइन बडी रोड इन्द्रानगर बताया। पुलिस को उसके पास से 1660 रूपए की नगदी व सट्टा पर्ची बरामद हुई। पुलिस ने उसके खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें -   09 मई 2026 शनिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440