उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, हल्द्वानी के ASP समेत 12 अधिकारियों के तबादले

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड पुलिस महकमे में बड़े स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा के 12 अधिकारियों के स्थानांतरण और नई तैनाती के आदेश जारी कर दिए हैं। इस फेरबदल में देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, हल्द्वानी, उधम सिंह नगर और टिहरी समेत कई महत्वपूर्ण स्थानों पर अपर पुलिस अधीक्षकों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

सबसे अहम बदलावों में अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, नैनीताल मनोज कत्याल का तबादला शामिल है। उन्हें हल्द्वानी से हटाकर उपसेनानायक, 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा हरबंस सिंह को अब अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, नैनीताल नियुक्त किया गया है।

सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को जनहित एवं रिक्त पदों के सापेक्ष तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां दी गई हैं और सभी को शीघ्र अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -   एमबीबीएस दाखिलों में फर्जी प्रमाणपत्र का खुलासा, पांच पर मुकदमा

जानिए किस अधिकारी को मिली नई जिम्मेदारी
प्रमोद कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर बनाया गया है।
स्वतंत्र कुमार सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून से अपर पुलिस अधीक्षक देहात-2 देहरादून की जिम्मेदारी मिली है।
मनोज कत्याल को अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, नैनीताल से उपसेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर भेजा गया है।
उत्तम सिंह नेगी को अपर पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर से अपर पुलिस अधीक्षक सतर्कता सेक्टर देहरादून नियुक्त किया गया है।
हरबंस सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा से अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी, नैनीताल बनाया गया है।
शेखर चंद्र सुयाल को अपर पुलिस अधीक्षक देहात हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून की जिम्मेदारी दी गई है।
अनुषा बडोला को अपर पुलिस अधीक्षक एटीसी हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात उधम सिंह नगर भेजा गया है।
अमित कुमार को अपर पुलिस अधीक्षक नैनीताल से अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी नियुक्त किया गया है।
राजेश कुमार भट्ट को पुलिस अधीक्षक सतर्कता, उच्च न्यायालय उत्तराखंड नैनीताल से अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।
मिथिलेश कुमार सिंह को उपसेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी से पुलिस अधीक्षक सतर्कता, उच्च न्यायालय उत्तराखंड नैनीताल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
अभय सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार से अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ग्रामीण बनाया गया है।
दीपक सिंह को अपर पुलिस अधीक्षक टिहरी से अपर पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नगर नियुक्त किया गया है।

यह भी पढ़ें -   स्व. गुलाब सिंह की जन्मशती पर कांग्रेसजनों ने दी श्रद्धांजलि

इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल के बाद पुलिस विभाग में नई जिम्मेदारियों को लेकर हलचल तेज हो गई है। खासतौर पर हल्द्वानी में नए अपर पुलिस अधीक्षक के रूप में हरबंस सिंह की तैनाती को महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

हल्द्वानी सहित पूरे प्रदेश में पुलिस अधिकारियों के इस बड़े फेरबदल के बाद अब नई तैनाती पर अधिकारियों के कार्यभार संभालने का इंतजार है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440