बरसात के मौसम में घरों में सीलन बढ़ जाती है जिससे कॉकरोचों पनपने लग जाते हैं, आइए घरेलू उपायों से भगाएं घर के कॉकरोच

खबर शेयर करें

During the rainy season, dampness increases in the houses due to which cockroaches start growing, let’s get rid of cockroaches from the house with home remedies.

समाचार सच, स्वास्थ्य डेस्क। बरसात के मौसम में घरों में सीलन बढ़ जाती है और कॉकरोचों के पनपने के लिए ये सबसे अनुकूल समय होता है। इनके सबसे अधिक पनपने की जगहें किचन और स्टोर रूम होती है। बाजार में ऐसे कई उत्पाद मौजूद हैं जो ये दावा करते हैं कि उनके इस्तेमाल से कॉकरोच हमेशा के लिए खत्म हो जाएंगे लेकिन इस रासायनिक चीजों का इस्तेमाल स्वास्थ्य के लिए खतरा भी साबित हो सकता है। खासतौर पर तब जब आपके घर में छोटे बच्चों हो. ऐसे में बेहतर होगा कि आप घरेलू उपाय अपनाएं-

यह भी पढ़ें -   विकसित भारत 2047 की नींव रखता केंद्रीय बजट 2026-27, उत्तराखंड को मिलेगा विकास का नया इंजन : CM धामी

तेजपत्ते का इस्तेमाल
तेजपत्ते की गंध से कॉकरोच भागते हैं। घर के जिस कोने में कॉकरोच हों वहां तेजपत्ते की कुछ पत्तियों को मसलकर रख दें। कॉकरोच उस जगह से भाग जाएंगे। दरअसल, तेजपत्ते को मसलने पर आपको हाथों में हल्का तेल नजर आएगा. इसी की गंध से कॉकरोच भागते हैं। समय-समय पर पत्तिघ्यां बदलते रहें।

बेकिंग पाउडर और चीनी मिलाकर रखने से
एक कटोरे में बराबर मात्रा में बेकिंग पाउडर मिलाएं और इस मिश्रण को प्रभावित जगह पर छिड़क दें। चीनी का मीठा स्वाद कॉकरोचों को आकर्षिघ्त करता है और बेकिंग सोडा उन्हें मारने का। समय-समय पर इसे बदलती रहें।

लौंग की गंध
तेज गंध वाला लौंग भी कॉकरोचों को भगाने के लिए एक अच्छा उपाय है। किचन की दराजों और स्टोर रूम की अलमारियों में लौंग की कुछ कलियों को रख दीजिए। इस उपाय से कॉकरोच भाग जाएंगे।

यह भी पढ़ें -   जमरानी बांध बनेगा कुमाऊँ की जीवनरेखा, मुख्यमंत्री धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण, तय समय पर काम पूरा करने के निर्देश

बोरेक्स के इस्तेमाल से
प्रभावित जगहों पर बोरेक्स पाउडर का छिड़काव कर दें। इससे कॉकरोच भाग जाते हैं लेकिन ये खतरनाक साबित भी हो सकता है। बोरेक्स पाउडर का छिड़काव करने के समय ये ध्यान रखें कि वो बच्चें की पहुंच से दूर हो।

केरोसिन ऑयल के इस्तेमाल से
केरोसिन ऑयल के इस्तेमाल से भी कॉकरोच भाग जाते हैं लेकिन इसकी बदबू से निपटने के लिए आपको तैयार रहना पड़ेगा।

कुछ अन्य टिप्स

  • पानी के निकास वाली सभी जगहों पर जाली लगी होनी चाहिए।
    -फल-सब्जी के छिलकों को ज्यादा समय तक घर में न रहने दें।
    -कॉकरोचों की संख्या बढ़ने से पहले ही हरकत में आ जाएं।
    -स्प्रे करने के दौरान अपनी त्वचा को ढककर रखें।
AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440