समाचार सच, हल्द्वानी। ईश्वा ऑटो मोटिव कंपनी के ई-वाहन रामपुर रोड स्थित जेएमजेके इंटर प्राइजेज में उपलब्ध रहेंगे। जिसका सोमवार को परिवहन मंत्री यशपाल आर्य व नैनीताल विधायक संजीव आर्य ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
शुभारम्भ अवसर पर श्री आर्य ने शोरूम स्वामी को बधाई देते हुए कहा कि महानगर में इस शोरूम के खुलने से स्थानीय लोगों को वाहन आदि खरीदने के लिए दूसरे शहरों का रूख नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में प्रदूषण को देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति लोगों का रूझान बढ़ रहा हैं। जो शहर के लिये भी एक अच्छा कदम हैं। उक्त ई-रिक्शा व स्कूटी शोरूम पर्यावरण को कुछ हद तक बचाने में कारगार साबित होगा।

शोरूम स्वामी मनोज कुमार पांडे ने मुख्यअतिथि एवं अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए अपने शोरूम के बारे में जानकारी दी। उनका कहना था कि इन ई-रिक्शा की खासियत यह है कि एक बार बैटरी चार्ज होने के बाद यह 70 से 75 किमी व ई-स्कूटी 120 से 125 किमी तक चलती है। यह ई-वाहन आधुनिक तकनीकि पर निर्मित हैं। उन्होंने बताया कि उनके शोरूम से ई-रिक्शा, ई-स्कूटी, ई-लोडिंग रिक्शा आदि इलैक्ट्रिक वाहन मुनासिब दामों पर आम लोगों को सरलता से उपलब्ध हो सकेंगे।
शुभारम्म अवसर पर कंपनी प्रतिनिधि अनुज वर्मा, दीप मोहनी पांडे, गोकुल पांडे, सुरेश पांडे, अमित वर्मा, प्रवल प्रताप सिंह, प्रकाश नेगी, सुंदर भंडारी आदि मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440


